होम / टेलिस्कोप / शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ अब 14 फरवरी 2026 को होगी रिलीज
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ अब 14 फरवरी 2026 को होगी रिलीज
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें उनका लुक काफी दिलचस्प है। बड़े हैट से ढके चेहरे वाले शाहिद एकदम रोमियो जैसे नज़र आ रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नज़र आने वाले हैं। 14 सितंबर को फिल्म का पहला पोस्टर और इसकी नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने तय किया है कि ‘ओ रोमियो’ को अगले साल वैलेंटाइन डे, यानी 14 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसमें उनका लुक काफी दिलचस्प है। बड़े हैट से ढके चेहरे वाले शाहिद एकदम रोमियो जैसे नज़र आ रहे हैं। इस बदलाव के साथ शाहिद की फिल्म का रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से होने वाला टकराव भी टल गया है।
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने किया है, जिन्होंने शाहिद के साथ पहले भी कई सफल फिल्में दी हैं। इस बार दोनों की जोड़ी एक्शन और म्यूजिकल से भरपूर फिल्म लेकर आई है।फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी पहली बार जोड़ी बनती नज़र आएंगी।
वहीं, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्माण मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने किया है। कहानी को रोमांटिक और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है, जिसकी शूटिंग खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है।
पोस्टर रिलीज के साथ ही फैन्स में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को ही रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर कर रहे हैं। इसमें रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी नज़र आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर का ‘ओ रोमियो’ दर्शकों का कितना दिल जीत पाता है।
O'ROMEO .. this Valentine's Day#SajidNadiadwala Presents
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 14, 2025
A @VishalBhardwaj Film@tripti_dimri23 @nanagpatekar @NGEMovies @WardaNadiadwala @avinashtiw85 @DishPatani #FaridaJalal @VikrantMassey pic.twitter.com/Wyy7bJ0WYq
टैग्स