होम / टेलिस्कोप / 'धुरंधर' से चमकी सौम्या टंडन की किस्मत: हाथ आई यह बड़ी फिल्म
'धुरंधर' से चमकी सौम्या टंडन की किस्मत: हाथ आई यह बड़ी फिल्म
‘धुरंधर’ में दमदार अभिनय से चर्चा में आईं सौम्या टंडन अब आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में उनका किरदार अहम बताया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
टीवी से फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री सौम्या टंडन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘भाभीजी घर पर हैं’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली सौम्या ने हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में भले ही छोटा, लेकिन बेहद प्रभावशाली किरदार निभाया था। उनके इसी अभिनय ने अब उनके करियर को नई दिशा दे दी है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौम्या टंडन अब आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं।
यह फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है और इसका नाम बताया जा रहा है ‘ये प्रेम मोल लिया’। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं और इसे 2026 में रिलीज किए जाने की योजना है। सूत्रों के अनुसार, सौम्या टंडन को इस फिल्म में एक ऐसा किरदार मिला है, जो कहानी को मजबूती देने का काम करेगा।
हालांकि मेकर्स ने अभी उनके रोल से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि यह भूमिका सिर्फ मौजूदगी भर की नहीं होगी। ‘धुरंधर’ में सौम्या अक्षय खन्ना की पत्नी के रोल में दिखाई दी थीं। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता और 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई ने सौम्या को एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट्स की कतार में ला खड़ा किया है।
टैग्स