होम / टेलिस्कोप / दर्शकों को खूब भा रही श्री अधिकारी ब्रदर्स की मेगा वेब सीरीज ‘कर्म युद्ध’

दर्शकों को खूब भा रही श्री अधिकारी ब्रदर्स की मेगा वेब सीरीज ‘कर्म युद्ध’

इस सीरीज का निर्देशन रवि अधिकारी ने किया है और इसे कैलाशनाथ अधिकारी ने प्रोड्यूस किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के जाने-माने मीडिया और एंटरटेनमेंट समूह ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ द्वारा 'डिज्नी+हॉटस्टार' (Disney+Hotstar) पर स्ट्रीम की जा रही मेगा वेब सीरीज ‘कर्म युद्ध’ (KARM YUDDH) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

‘ऑरमैक्स मीडिया’ (Ormax Media) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो अक्टूबर 2022 को समाप्त सप्ताह में यह सभी ओटीटी प्लेटफार्म्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज के रूप में उभरकर सामने आई है।

सोशल मीडिया पर भी यह शो टॉप-10 में ट्रेंड कर रहा था और मीडिया व फिल्मी हस्तियों समेत समाज के तमाम वर्गों से इसे काफी प्रशंसा मिल रही है। 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर इसे 30 सितंबर को रिलीज किया गया है और इस समय इसकी IMDb रेटिंग 8.6/10 है।  

बता दें कि ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स एंटरप्राइजेज’ (Sri Adhikari Brothers Enterprise) के बैनर तले इस सीरीज का निर्देशन रवि अधिकारी ने किया है और इसे कैलाशनाथ अधिकारी ने प्रोड्यूस किया है। इस वेब सीरीज में जाने-माने अभिनेता सतीश कौशिक, आशुतोष राणा, पाओली डैम और चंदन रॉय सान्याल ने अभिनय किया है। इस सीरीज की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता, गोव और धर्मशाला में की गई है।

यह वेब सीरीज कोलकाता के अरबपति रॉय परिवार में आपसी प्रतिद्वंद्विता पर केंद्रित है। इसमें बताया गया है कि कैसे सत्ता के लिए परिवार के लोग ही एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं और कैसे रिश्तों में भावनाओं का खात्मा हो जाता है।


टैग्स हॉटस्टार वेब सीरीज कैलाशनाथ अधिकारी कैलाश अधिकारी डिज्नी+हॉटस्टार ऑरमैक्स मीडिया कर्म युद्ध अधिकारी ब्रदर्स मार्कंड अधिकारी MARKAND ADHIKARI रवि अधिकारी
सम्बंधित खबरें

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

4 hours ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 day ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

6 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 week ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago