होम / टेलिस्कोप / 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में गिरावट जारी, वीकडेज में धीमी रफ्तार
'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में गिरावट जारी, वीकडेज में धीमी रफ्तार
कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 12.5 करोड़ की ओपनिंग की। शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 21 करोड़ का शानदार कलेक्शन हुआ।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। रिलीज़ के शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। खासकर वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कमाई की और उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म की कहानी में कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी का बढ़िया मेल है।
अक्षय और अरशद की तकरार भरी एक्टिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं सौरभ शुक्ला की दमदार अदाकारी ने फिल्म को और मज़बूत बनाया। हुमा कुरैशी और अमृता राव की मौजूदगी से भी कहानी को ताजगी मिली। कमाई की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 12.5 करोड़ की ओपनिंग की।
शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 21 करोड़ का शानदार कलेक्शन हुआ। इस तरह फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही बेहतरीन आंकड़े छू लिए। लेकिन वीकडेज शुरू होते ही कलेक्शन घट गया। सोमवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ और मंगलवार को 5.10 करोड़ रुपये कमाए।
अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 64.10 करोड़ हो चुका है। करीब 120 करोड़ के बजट में बनी जॉली एलएलबी 3 के सामने असली चुनौती अब आने वाले दिनों की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म ने अगले वीकेंड पर दोबारा रफ्तार पकड़ी तो यह बड़ी हिट साबित हो सकती है।
टैग्स