होम / टेलिस्कोप / अक्षय कुमार व अरशद वारसी की इस फिल्म के खिलाफ हुआ केस, जानें पूरा मामला

अक्षय कुमार व अरशद वारसी की इस फिल्म के खिलाफ हुआ केस, जानें पूरा मामला

अजमेर जिला बार एसोसिएशन के प्रेजिडेंट चंद्रभान सिंह राठौड़ ने सिविल जज अजमेर उत्तर की कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा है कि यह फिल्म न्यायिक गरिमा को धूमिल करती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अक्षय कुमार और अरशद वारसी इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग में बिजी हैं और इधर मेकर्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ गई है। दरअसल, शूटिंग शुरू होते ही फिल्म मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के खिलाफ अजमेर की एक कोर्ट में याचिका लगाई गई है।

दोनों ही स्टार्स अजमेर में शूटिंग कर रहे हैं और इसी बीच फिल्म लीगल मामले में फंसती दिख रही है। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के प्रेजिडेंट चंद्रभान सिंह राठौड़ ने सिविल जज अजमेर उत्तर की कोर्ट में लगाई गई याचिका में कहा है कि यह फिल्म न्यायिक गरिमा को धूमिल करती है।

शिकायत में कहा गया है कि इस फिल्म के चलते भारतीय न्यायपालिका की छवि खराब हो रही है। चंद्रभान ने वकीलों और जजों का मजाक उड़ाने के लिए प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत में दावा किया गया है कि फिल्म वकीलों और जजों को गलत ढंग से पेश करती है।

फिल्म के बारे में शिकायत करने का फैसला इसके पहले और दूसरे पार्ट को ध्यान में रखकर लिया गया है। आपको बता दें कि जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग अजमेर के डीआरएम ऑफिस समेत आसपास के गांवों और अन्य इलाकों में चल रही है।


टैग्स अक्षय कुमार अरशद वारसी जॉली एलएलबी 3 अजमेर कोर्ट केस याचिका
सम्बंधित खबरें

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत: सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

3 hours ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 day ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

6 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 week ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

30 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

43 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

52 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago