होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस 19: फिनाले से पहले फराह खान के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
बिग बॉस 19: फिनाले से पहले फराह खान के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें उन्होंने गौरव खन्ना को अपना फेवरेट बताते हुए विनर क्वालिटी की तारीफ की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
सलमान खान के लोकप्रिय लेकिन विवादों से घिरे रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब है, और जैसे-जैसे काउंटडाउन शुरू हुआ है, सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ती जा रही है। शुरुआती 16 कंटेस्टेंट्स और दो वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद अब घर में सिर्फ 8 प्रतिभागी बचे हैं, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार कुनिका सदानंद हाल ही में बाहर हो चुकी हैं।
इसी बीच शो की फैन और कभी-कभी को-होस्ट के रूप में नजर आने वाली फिल्ममेकर फराह खान का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने शो के संभावित विनर को लेकर बहस तेज कर दी है। वीडियो में सोहा अली खान, फराह से पूछती हैं कि उनके मुताबिक ट्रॉफी कौन ले जाएगा। इस पर फराह हिचकते हुए कहती हैं कि उन्हें नहीं पता कि वह यह बोलने की अनुमति है या नहीं, जिससे ऐसा आभास हुआ कि शायद उन्हें पहले से ही विजेता के बारे में जानकारी है।
हालांकि उन्होंने बाद में बात संभालते हुए कहा कि उनका मतलब अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट से था और उनके अनुसार इस समय शो 'गौरव खन्ना' के इर्द-गिर्द घूम रहा है क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स सीधे या परोक्ष रूप से उन्हीं को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौरव बिना गाली-गलौच के खेल रहे हैं, जो उन्हें एक मजबूत विनर क्वालिटी देता है।
अब फराह के इस बयान ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि फराह ने इशारों-इशारों में विजेता बता दिया, जबकि कुछ को लगता है कि मेकर्स ने पहले से ही विनर फिक्स कर रखा है। सोशल मीडिया पर मज़ेदार रिएक्शंस भी आ रहे हैं कि ट्रॉफी अभी से गौरव को पार्सल कर दी जाए।
टैग्स