होम / टेक वर्ल्ड / मुकेश अंबानी का ऐलान: शुरू होगा भारत का अपना AI प्लेटफॉर्म
मुकेश अंबानी का ऐलान: शुरू होगा भारत का अपना AI प्लेटफॉर्म
राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुकेश अंबानी ने जियो के नए भारतीय एआई प्लेटफॉर्म का ऐलान किया। यह प्लेटफॉर्म स्थानीय भाषाओं में, हर नागरिक के लिए सुलभ और किफायती होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने रविवार को राजकोट में आयोजित 'Vibrant Gujarat Regional Conference' के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जियो बहुत जल्द एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा, जिसे पूरी तरह भारत में विकसित किया जाएगा और जो भारत-केंद्रित जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार होगा।
मुकेश अंबानी ने बताया कि इस एआई प्लेटफॉर्म की शुरुआत गुजरात से होगी और इसका उद्देश्य हर नागरिक को अपनी मातृभाषा में, अपने डिवाइस पर रोजमर्रा की एआई सेवाओं तक पहुंच देना है। इससे लोगों की उत्पादकता, काम करने की क्षमता और डिजिटल आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि जामनगर में भारत का सबसे बड़ा एआई-रेडी डेटा सेंटर विकसित किया जा रहा है, जो सस्ते और सुलभ एआई समाधान उपलब्ध कराने की रीढ़ बनेगा। अंबानी ने गुजरात को भारत का एआई पायनियर बनाने का संकल्प दोहराया।
रिलायंस प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके विजन ने भारत की दिशा आने वाले दशकों के लिए तय कर दी है। उन्होंने गुजरात को रिलायंस की पहचान, आत्मा और प्रेरणा का केंद्र बताया।
टैग्स