होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एसपी अपने आस-पास ऐसे लोगों को जगह दे देते थे जो बाद में उन्हें ही डंक मारते थे

एसपी अपने आस-पास ऐसे लोगों को जगह दे देते थे जो बाद में उन्हें ही डंक मारते थे

कुछ व्यक्तित्व इस तरह की दुनिया में आते हैं जिनकी तरह का फिर कभी कोई हमें नहीं दिखाई देता है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

संतोष भारतीय,

प्रधान संपादक, चौथी दुनिया ।।

कुछ व्यक्तित्व इस तरह की दुनिया में आते हैं जिनकी तरह का फिर कभी कोई हमें नहीं दिखाई देता है। सुरेन्द्र प्रताप सिंह दुनिया में आए और पैतालिस साल पूरे किए बिना यहां से चले गए। इस पैतालिस साल की जिंदगी में उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को वो दिया जिसने हिंदी पत्रकारिता की दिशा और दशा बदल दी।

सुरेन्द्र प्रताप यदि नहीं होते तो पत्रकारिता में नौजवानों को वो स्थान नहीं मिलता जिसकी वजह से आज की पत्रकारिता नौजवानों के नाम दिखाई देती है। अगर सुरेन्द्र प्रताप नहीं होते तो हिंदी पत्रकारिता को ग्लैमर नहीं मिलता, वो शक्ति नहीं मिलती जो आज दिखाई देती है। सुरेन्द्र प्रताप नहीं होते तो हम हिंदी पत्रकारिता में खोजी पत्रकारिता के नाम से शायद अपरिचित ही रह जाते। ये सब होता जरूर पर उस तरह से नहीं होता जैसा हुआ। एसपी ने सिद्धान्त दिए, पत्रकारिता की ऐसा बीज गणित और रेखा गणित बनाया, जोकि हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा है और बीतते समय के साथ उसकी आभा और बिखरेगी।

एसपी ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों विधाओं में ऐसे व्यक्तित्व पैदा किए जो आज के हिंदी पत्रकारिता जगत के सिरमौर बनें हैं। ये अलग बात है कि इनमें से कई एसपी द्वारा नियमों, सिद्धान्तों के विपरीत चलते हैं शायद बाजार के प्रभाव के कारण। लेकिन उन्हें एसपी का आजीवन ऋणि होना पड़ेगा। उन्होंने ये स्थान एसपी की वजह से ही पाया है।

मैं जब एसपी को याद करता हूं तो मुझे एसपी में भगवान शंकर के सारे गुण दिखाई देते हैं। एसपी ऑन्गड़ थे, एसपी बिंदास, एसपी बेबाक थे, एसपी साहस के पुतले थे और एसपी हिंदी पत्रकारिता की शान थे। एसपी के बाद किसी एक व्यक्ति में इतने सारे गुण अब तक तो नहीं दिखाई दिए।

एसपी बड़ी बेतकलुफी से अपने आस-पास ऐसे लोगों को जगह दे देते थे जो बाद में उन्हें ही डंक मारते थे। दरअसल एसपी उस साधू कर तरह ही थे, जिसकी कहानी हमनें पढ़ी है कि साधू नदी में नहा रहा था और उसे वहां एक बिच्छू डूबता हुआ दिखा उसने उस बिच्छू को बचाया और उसने उसे ही डंक मार दिया।

एसपी जीवन में ऐसे कई लोगों को अवसर देते रहे हैं जिन्होंने उन्हें ही बाद में डंक मारा। ऐसा बड़प्पन सिर्फ मुझे एसपी में ही दिखाई देता है।

एसपी सूत्र बनाने में माहिर थे। एक पत्रकार के जीवन की सबसे बड़ी ताकत उसके सूत्र होते हैं। एसपी इस कला में निपुण थे। खबरें उनके पास तैर कर आती थीं, उन खबरों की सच्चाई परखने का एसपी का तरीका आज तक किसी संपादक में नहीं दिखा।

एसपी अपने पत्रकार साथियों के साथ जीने मरने की हद तक खड़े रहते थे। इसलिए जिस संपादक में ये गुण लंच मात्र भी आ जाता है तो वो बड़ा संपादक मान लिया जाता है। पर एसपी बड़प्पन की जीती जागती मिशाल हैं।

आज जब पत्रकारिता की दुनिया को चारों तरफ देखता हूं तो वह शून्य कपकपी पैदा कर देता है। आज के संपादकों और पत्रकारों को एसपी की पत्रकारिता की शैली जिसमें रविवार में उनकी पत्रकारिता और जिसमें आजतकके शुरुआती दिनों की पत्रकारिता शामिल हैं, उन्हें अनिवार्य पाठ्य पुस्तक की पढ़ना, समझना और जानना चाहिए। हम जब एसपी के दिनों को आज तक याद करते हैं और आज की टीवी पत्रकारिता को देखते हैं तो आज की पत्रकारिता में खोखलापन से मौजूद नजर आता है।

एसपी विजुअल्स की कमी को अपने शब्दों की ताकत से भर देते थे। एसपी जब टीवी पर बोलते थे तो दर्शक के सामने एक तरफ आजतक की स्क्रीन दिखाई देती थी और दूसरी तरफ उसके दिमाग में एसपी के शब्द चलते थे। एसपी ने टीवी में जो ताकत पैदा की दुर्भाग्य है कि वह ताकत आज नहीं दिखाई देती। इसीलिए एसपी एसपी थे और बाकी सब उनसे पीछे कतार में बहुत दूर हैं।

एसपी एक चुनौती छोड़ गए हैं कोई तो प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ऐसा आए जो उनके द्वारा खींची गईं सीमा-रेखा को पार कर सके। जिस दिन ऐसा होगा उस दिन एसपी की आत्मा उस सीमा रेखा पार करने वाले को हृदय से आभार कहेंगी, ऐसा मेरा विश्वास है।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

15 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

16 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

16 hours ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

1 day ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

1 day ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

15 hours ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

16 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

16 hours ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

16 hours ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

15 hours ago