होम / सोशल मीडिया / जब दुनियाभर में ठप हुआ 'यू-ट्यूब', बना टॉप ट्रेंड
जब दुनियाभर में ठप हुआ 'यू-ट्यूब', बना टॉप ट्रेंड
विडियो शेयरिंग वेबसाइट के तौर पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
विडियो शेयरिंग वेबसाइट के तौर पर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका यू-ट्यूब बुधवार सुबह अपने यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन गया। दरअसल हुआ यूं कि यू-ट्यूब ने भारत समेत पूरी दुनिया में करीब दो घंटे के लिए काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से कई यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यू-ट्यूब डाउन होने से यूजर्स न तो विडियो देख पा रहे थे और न ही किसी से शेयर कर पा रहे थे।
भारत में यह समस्या बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई, जिसका निवारण टीम यूट्यूब ने करीब 8:15 बजे किया। फिलहाल अब यू-ट्यूब पहले की तरह काम कर रहा है। यूट्यूब ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी। इस दौरान यूजर्स यूट्यूब, यूट्यूब टीवी और यूट्यूब म्यूजिक को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
दुनिया का सबसे लोकप्रिय विडियो प्लैटफॉर्म यूट्यूब डाउन होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर #YouTubeDown टॉप ट्रेंड बन गया।
http://cms.samachar4media.com/files/1539769344_xFM3aE_tend.jpg
तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करते हुए कंपनी ने अपने पुराने ट्वीट को कोट करते हुए ट्वीट किया, 'हम वापस आ गए हैं। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। अगर आपके सामने अभी भी डाउन जैसा इशू आ रहा है तो कृपया हमें बताएं।'
We're back! Thanks for all of your patience. If you continue to experience issues, please let us know. https://t.co/NVU5GP7Sy6
— Team YouTube (@TeamYouTube) October 17, 2018
बता दें, यूट्यूब डाउन होन पर जब लोग यूट्यूब ओपन कर रहे थे तो उन्हें विडियोज की जगह बंदर दिख रहा था।
गौरतलब है कि यू-ट्यूब एक अमेरिकन विडियो शेयरिंग वेबसाइट है जिसका मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में स्थित है। फरवरी 2005 में यह सर्विस पहले PayPal में काम करने वाले तीन लोगों द्वारा बनाई गई थी।
टैग्स यू-ट्यूब