होम / सोशल मीडिया / भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी
भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी
यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 day ago
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर, जीत अदाणी, ने एक बयान में बताया कि अदाणी ग्रुप भारत के लिए एक सॉवरेन, ग्रीन-एनर्जी से चलने वाला AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने के लिए 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर कहा कि अभी तो भारतीय कंपनियों को एक लम्बा सफर तय करना है।
उन्होंने लिखा, अडानी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 100 बिलियन डॉलर निवेश की घोषणा के बाद अब अंबानी ने भी AI में 110 बिलियन डॉलर निवेश की बात कही है। भारतीय मूल के सीईओ आज विश्व की बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं, यह गर्व की बात है, लेकिन यह गर्व तब पूर्ण होगा जब भारत की अपनी कंपनियाँ भी विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल होंगी।
आवश्यकता इस बात की है कि हम केवल भारतीय प्रतिभा के वैश्विक नेतृत्व पर ही नहीं, बल्कि भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। यही सोच और प्रयास भारत को विकसित भारत बनाएंगे और आधुनिक तकनीक, विशेषकर AI के क्षेत्र में भारत को वैश्विक नेता बनाएंगे।
आपको बता दें, यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा, जिसका उद्देश्य भारत की इंटेलिजेंस क्रांति को आगे बढ़ाना है।
#Adani $100 B #AI पर निवेश
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) February 19, 2026
अब #Ambani ने भी #AI $110 B निवेश की बात कही है। #भारतीय मूल के #CEO विश्व की बड़ी कंपनियाँ चला रहे हैं, यह अधूरा गर्व है। असली गर्व तब होगा जब हमारी कंपनियाँ विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल होंगी। दुनिया की बड़ी कंपनियों के मुकाबले अपनी…
टैग्स