होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया के कंट्रोल पर राज्यवर्धन के बोल...
सोशल मीडिया के कंट्रोल पर राज्यवर्धन के बोल...
सूचना-प्रसारण मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सोशल मीडिया को नियंत्रित करने का सरकार के पास फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ ने सोमवार को राज्यसभा में दी।
सूचना-प्रसारण मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य सभा में धर्मपुरी श्रीनिवास के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि मंत्रालय में सोशल मीडिया पर नियंत्रण को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रालय ने सरकार के कार्यक्रमों, नीतियों के संबंध में सोशल प्लेटफार्मों (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि) के जरिए सूचना के प्रवाह को सुविधाजनक बनाने के लिए एक 'सोशल मीडिया हब' के गठन का प्रस्ताव दिया है।
राठौड़ का यह जवाब उस सवाल के बाद आया, जिसमें समाज के लिए सोशल मीडिया को खतरा बताते हुए उस पर सरकार से नियंत्रण के बारे में पूछा गया था। राठौड़ ने साफ किया कि सरकार का व्यक्ति के 'गोपनियता के अधिकार' को छीनने का कोई इरादा नहीं है।
टैग्स राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सोशल मीडिया