होम / सोशल मीडिया / #PMSpeaksToArnab का ट्विटर विश्लेषण भी काफी रोचक है, जरूर समझिए ये आंकड़ा...

#PMSpeaksToArnab का ट्विटर विश्लेषण भी काफी रोचक है, जरूर समझिए ये आंकड़ा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक निजी न्यूज चैनल पर दिखाए गए प्रधानमंत्री के पहले इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर नए कीर्तिमान गढ़ दिए हैं। ‘टाइम्स नाउ’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी द्वारा लिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (@narendramodi)  का 85 मिनट का इंटरव्यू टाइम्स नाउ (@TimesNow) पर सोमवार को प्रसारित किया गया। ट्विटर के मुताबिक, जि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक निजी न्यूज चैनल पर दिखाए गए प्रधानमंत्री के पहले इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर नए कीर्तिमान गढ़ दिए हैं। ‘टाइम्स नाउ’ के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी द्वारा लिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (@narendramodi)  का 85 मिनट का इंटरव्यू टाइम्स नाउ (@TimesNow) पर सोमवार को प्रसारित किया गया। ट्विटर के मुताबिक, जिस समय टीवी पर इंटरव्यू दिखाया जा रहा था यानी लाइव इंटरव्यू के दौरान ट्विटर पर हो रही बातचीत (conversations) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इंटरव्यू को लेकर कुल 2,50,000 ट्वीट हुए, जिसमें से 1,70,000 ट्वीट मात्र 6 घंटों में दर्ज किए गए हैं। ट्विटर अपने बयान में कहा, ‘2,50,000 ट्वीट द्वारा की गई बातचीत हैशटैग #RahulSpeaksToArnab और #ModiSpeaksToArnab पर किए गए ट्वीट की तुलना में 180 फीसदी ज्यादा हैं। आधिकारिक हैशटैग #PMSpeaksToArnab का प्रयोग इंटरव्यू के दौरान ज्यादा दिखा, चूंकि इसी वजह से इंटरव्यू और अधिक सफल रहा। हालांकि Hashtagify.com द्वारा जारी की गई हैशटैग सूची में देखा जा सकता है कि हर किसी ने इसका प्रयोग सराहना के नजरिए से नहीं किया।  

hashtags data by hashtagify.me
Hashtagify चार्ट में देखा गया है कि आधिकारिक हैशटैग का सबसे अधिक उपयोग मुख्य रूप से टाइम्स ग्रुप या उससे जुड़े पत्रकारों द्वारा किया गया था। ट्विटर इंडिया के टीवी पार्टनरशिप के हेड विरल जानी ने कहा, ‘ट्विटर पर इस टीवी इंटरव्यू के प्रभाव पर प्रकाश डाला जाए तो पता चलता है कि कैसे ट्वीट्स की बाढ़ आ गई और कैसे ट्वीट्स की पहुंच ने इस महत्वपूर्ण विषय को चर्चित बना दिया। उन्होंने कहा कि यूजर्स ने सही समय पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी और अपनी बात रखी और इस वजह से ट्विटर कनवर्शेसंस (Twitter conversations) ने ऐतिहासिक टीवी इंटरव्यू के लिए एक नया आयाम और एक नई संभावना दी है।’ मंगलवार को ट्विटर पर यह इंटरव्यू 1.6 बिलियन इम्प्रेशन को पार कर गया। मेलवाटर (Meltwater) द्वारा किए गए विश्लेषण के मुताबिक, देखा गया है कि इंटरव्यू को लेकर पहले 6 घंटे में ही सिर्फ 1,70,000 से ज्यादा ट्वीट किए गए। इतना ही नहीं मेलवाटर द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस इंटरव्यू ने 32 हजार से भी ज्यादा मीडिया आर्टिकल्स के साथ लगभग 304 मिलियन इम्प्रेशंस की संभावित पहुंच बनाई। हालांकि मेलवाटर शोध के अनुसार, कुल ट्वीट में से अधिकांश ट्वीट निगेटिव थे। लगभग 75,000 में से 50,000 हजार लोगों ने ट्वीट्स में अपनी नकारात्मकता जाहिर की, जबकि कई लोग इस मामले में शांति बनाए हुए थे। लेकिन मात्र 4,000 लोग इस बारें अपनी सकारात्मक सोच का परिचय दे रहे थे। निगेटिव कमेंट्स की एक बानगी आप यहां देख सकते हैं:   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

4 days ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि: अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

4 days ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है: संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

4 days ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

4 days ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

12 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

21 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago