होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगा टैक्स, विरोध में लोगों ने उठाया ये कदम...

सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगा टैक्स, विरोध में लोगों ने उठाया ये कदम...

सरकार ने सोशल मीडिया पर टैक्स लगा दिया है। ऐसे में लाखों लोगों ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

सरकार ने सोशल मीडिया पर टैक्स लगा दिया है। ऐसे में लाखों लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। न... न... घबराइए नहीं, ये मामला भारत का नहीं, बल्कि अफ्रीकी देश युगांडा का है। दरअसल, युगांडा सरकार ने फेसबुक समेत 60 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल पर प्रतिदिन 100 सेंट यानी करीब 66 रुपये का टैक्स लगाया है। सरकार की इस कार्रवाई के चलते देश में लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अदालत में सरकार के इस फैसले को चुनौती भी दी है। फेसबुक और ट्विटर पर इस वक्त लोग नो टू सोशल मीडिया टैक्स हैशटैग चलाकर सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। 

सरकार के इस कदम की विपक्ष ने भी आलोचना शुरू कर दी है। विपक्षी दलों और आम लोगों का कहना है कि सरकार ने फ्री स्पीच रोकने और अपनी निंदा पर लगाम कसने के लिए यह कदम उठाया है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसा पहली बार हुआ है।

बता दें कि राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने गॉसिप पर रोक लगाने की बात कहते हुए टैक्स का प्रस्ताव पिछले साल जुलाई में पेश किया था। इस टैक्स के दायरे में फेसबुक, वॉट्सऐप और ट्विटर समेत 60 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। इसके चलते करीब 25 लाख लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल बंद कर दिया है। हालांकि लगभग पांच करोड़ की आबादी वाले इस देश में अब भी करीब 12 लाख लोग ऐसे हैं, जो टैक्स चुकाकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों के इंटरनेट छोड़ने की वजह से टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। कम राजस्व होने की वजह से मोबाइल कंपनियां कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं दे पा रही हैं।

हालांकि, लोगों ने टैक्स की समस्या का हल भी खोज लिया है। कई लोग टैक्स चुकाने के बजाय वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे टेलिकॉम कंपनियों को डाटा सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने के बावजूद इसका पता नहीं चलता।


टैग्स सोशल मीडिया टैक्स युगांडा
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago