होम / सोशल मीडिया / राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 14 hours ago

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अपने टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन का कहना है कि राजनीति में विरोध जायज है पर राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने एक्स पर लिखा, आज दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उसकी राजनीति को लाभ पहुंचाए या न पहुंचाए, यह अलग विषय है, लेकिन इसका प्रभाव देश की अंतरराष्ट्रीय छवि पर अवश्य पड़ सकता है। जब वैश्विक मंच पर भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य, नवाचार और नेतृत्व की दिशा तय करने की बात कर रहा था, उसी समय इस प्रकार की घटनाएं दुनिया के सामने हमारी राजनीतिक संस्कृति का भी एक चित्र प्रस्तुत करती हैं।

लोकतंत्र में असहमति और विरोध स्वाभाविक तथा आवश्यक हैं, लेकिन उनकी अभिव्यक्ति गरिमा, मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ होनी चाहिए। विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

राजनीतिक संघर्ष देश के भीतर लोकतांत्रिक दायरे में लड़े जाने चाहिए, न कि ऐसे वैश्विक मंचों पर, जहां पूरी दुनिया की नजर भारत पर हो। ऐसे क्षण केवल सरकार या विपक्ष के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की साख से जुड़े होते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, लोकतांत्रिक गरिमा और राष्ट्रीय सम्मान को किसी भी परिस्थिति में आघात न पहुंचे। आपको बता दें, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, समिट में हंगामा करने वाले चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

14 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

14 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago