होम / सोशल मीडिया / ट्वीट पर ‘फजीहत’ के बाद Zomato ने आलोचकों को कुछ यूं दिया करारा जवाब

ट्वीट पर ‘फजीहत’ के बाद zomato ने आलोचकों को कुछ यूं दिया करारा जवाब

कंपनी के एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया जा रहा था मजाक

नीरज नैयर 6 years ago

आधा-अधूरा ज्ञान कभी-कभी फजीहत की वजह भी बन जाता है और ऐसा ही कुछ ‘जोमैटो इंडिया’ के साथ हो रहा है। कंपनी के एक ट्वीट पर उसका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। कुछ दूसरी नामी कंपनियों ने भी जोमैटो के ट्वीट को आधार बनाकर उस पर कटाक्ष किया है। हालांकि, ट्वीट की इस जंग में भले ही आखिरी बाजी जोमैटो के नाम रही, लेकिन उसे हंसी का पात्र भी बनना पड़ा।

दरअसल, जोमैटो ने ग्राहकों को सलाह दी कि कभी-कभी उन्हें खाना घर मंगाकर भी खा लेना चाहिए, लेकिन इसका अनुवाद करने वाले ने अर्थ का अनर्थ कर डाला। इसका अनुवादित ट्वीट कुछ यूं था ‘गाइज कभी-कभी घर का खाना भी खा लेना चाहिए।’ एक फूड डिलीवर कंपनी का ऐसा ट्वीट जब लोगों की नजर में आया तो पलक झपकते ही उसकी चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इस ट्वीट को लेकर कंपनी का मजाक उड़ाया।

जोमैटो यदि लोगों से घर का खाना खाने की अपील करेगी जो उसका बिजनेस ठप होना तय है, क्योंकि उसका काम ही होटलों का खाना लोगों के घर पर पहुंचाना है। ऐसे में कंपनी का यह ट्वीट वायरल होते देर नहीं लगी। सोशल मीडिया पर जब लगातार जोमैटो को निशाना बनाये जाने लगा तो कंपनी के संस्थापक दीपेन्द्र गोयल को बीच में कूदना पड़ा। हालांकि, उन्होंने इसे मजाक भरे अंदाज में पेश किया।  उन्होंने लिखा, ‘यह किसने किया, अच्छा ट्वीट है’? अब बाद में अनुवाद करने वाले के साथ क्या हुआ होगा, ये तो वही बता सकता है। जोमैटो के इस मजेदार ट्वीट को अब तक 19 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, ट्वीट पर दूसरी कंपनियों की भी कटाक्ष भरी प्रतिक्रियाएं आई हैं।

यूट्यूब इंडिया ने जोमैटो के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ कभी-कभी रात के तीन बजे, फोन साइड पर रखकर जाना चाहिए।’ इसी तरह, अमेजन प्राइम ने ट्वीट किया है, ‘गाइज कभी-कभी टीवी पर केबल देख लेना चाहिए।’ ट्रैवल एवं होटल बुकिंग वेबसाइट Ixigo ने लोगों से घर पर रहने के लिए कहा है। जबकि, MobiKwik ने लोगों से कहा कि कभी-कभी लाइन में लगकर भी बिजली का बिल भर देना चाहिए। ऐसे ही हाजमोला इंडिया ने जोमैटो की गलती पर चुटकी लेते हुए लिखा है, ‘कभी-कभी कुछ बातें भी हजम कर लेनी चाहिए।’

इस ट्वीट जंग के आखिरी में जोमैटो ने जो जवाब दिया है, उसकी जबरदस्त प्रशंसा की जा रही है। कंपनी ने अन्य सभी कंपनियों के ट्वीट के स्नैपशॉट के साथ लिखा है, ‘गाइज कभी-कभी खुद के अच्छे ट्वीट भी सोच लेने चाहिए।’ सोशल मीडिया पर जोमैटो के इस ट्वीट को मुंहतोड़ जवाब के रूप में देखा जा रहा है। बहरहाल, जो भी हो कंपनी और उसके कर्मचारियों को भविष्य में इस तरह की गलतियों से बचना चाहिए, क्योंकि हर बार अंतिम बॉल पर छक्का नहीं लगता।

जोमैटो की ओर से आलोचकों को दिए गए कड़े जवाब को आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स ट्विटर जोमैटो इंडिया ट्वीट पर विवाद
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए : हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 hour ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा : अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 hour ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद : ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

21 hours ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago