होम / सोशल मीडिया / भारत और ऑस्ट्रेलिया में होगा विश्वकप फाइनल, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया में होगा विश्वकप फाइनल, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

आज से 20 साल पहले भी इन्ही दो टीम के बीच विश्वकप फाइनल हुआ था और साल 2003 में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। फाइनल मैच को देखने के लिए देश के PM नरेंद्र मोदी चीफ गेस्ट हो सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भी न्योता दिया गया है।

आज से 20 साल पहले भी इन्हीं दो टीमों के बीच विश्वकप फाइनल हुआ था और साल 2003 में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, 'बीस साल बाद एक बार फिर विश्व कप फाइनल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया है। एक टीम ने लगातार 10 बार अविश्वसनीय जीत हासिल की है, दूसरे ने 8 जीते हैं।

ऑस्ट्रेलिया कुछ संभावित मैच विजेताओं के साथ एक बड़ी मैच टीम है, लेकिन चिंता न करें। यह भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम से कहीं बेहतर है और यह 2003 का बदला लेने का समय है। मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती सेमीफाइनल थी, इसलिए किसी खराब दिन को छोड़कर, हमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा विश्व कप खिताब जीतना चाहिए। भरोसा रखें।'

आपको बता दें कि कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में जीता था। उसके बाद भारत 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago