होम / सोशल मीडिया / आतंक फैलाने वाले संगठन हिजबुल्लाह के लिए मातम क्यों: रुबिका लियाकत

आतंक फैलाने वाले संगठन हिजबुल्लाह के लिए मातम क्यों: रुबिका लियाकत

एक संगठन जिसने सिवाए आतंक के कुछ नहीं फैलाया उसके लिए ऐसा मातम? और यही वो इको-सिस्टम है जो हिंदुओं के केवल नारे लगाने भर पर उन्हें हिंसक करार दे देता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर एयर स्ट्राइक कर हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया। नसरल्लाह की मौत का रोष जम्मू कश्मीर में देखने को मिला है। यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रा ने कहा कि आपने एक हिजबुल्लाह को मारा है अब हर घर से हिजबुल्लाह निकलेगा।

इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रुबिका लियाकत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि एक आतंकी संगठन के लिए आखिर इतना मातम क्यों किया जा रहा है ? उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा, बड़े दिनों से मन में एक ख़्याल आ रहा है। ये कितना ख़तरनाक इको- सिस्टम है।

ह से हमास कहो तो गुनगुना देंगे। ह से हिज़्बुल कहो तो रो पड़ेंगे। ह से हिंदू कह दो, बस फिर देखो ! क्रोधित होंगे, नारे लगाएँगे, झूठ मूठ का डर बताएँगे। ये किस तरह की सोच जिसमें आतंकवादी संगठन हमास और हिज़्बुल्लाह से कोई बैर नहीं है, खुलकर आतंकियों का सपोर्ट हो रहा।

रो रहे हैं- बिलख रहे हैं। एक संगठन जिसने सिवाए आतंक के कुछ नहीं फैलाया उसके लिए ऐसा मातम? और यही वो इको-सिस्टम है जो हिंदुओं के केवल नारे लगाने भर पर उन्हें हिंसक करार दे देता है। राम मंदिर बनने पर जश्न मनाने वालों को कट्टर कह देता है।

दीवाली पर पटाख़े (ग्रीन ही सही) फ़ोडने पर उन्हें मानवता के लिए ख़तरनाक कह देता है। खान-पान में शुद्धता की माँग करने पर अतिवादी, उग्र बुलाया जाता है। इतनी धूर्तता लाते कहाँ से हैं?

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर के बडगाम की सड़कों पर लोग प्रदर्शन करते दिखे। वे हाथों में नसरल्लाह के पोस्टर लिए हुए थे। ऐसा ही एक प्रदर्शन श्रीनगर के पुराने शहर में देखने को मिला, इसी प्रकार से राज्य के अन्य इलाकों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 


टैग्स जम्मू कश्मीर हसन नसरल्लाह हिजबुल्लाह
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

9 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

9 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

9 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago