होम / सोशल मीडिया / विपक्षी एकता पर अभिषेक उपाध्याय को क्यों आई राममनोहर लोहिया की याद?

विपक्षी एकता पर अभिषेक उपाध्याय को क्यों आई राममनोहर लोहिया की याद?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि TMC 2024 का लोकसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पीएम नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए विपक्षी एकता की कवायद के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा बयान दिया है। पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने साफ किया है कि वह अब लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगी। उनकी पार्टी का किसी भी दूसरी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा।

ममता का यह बयान सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस के बायरन बिस्वास की लगभग 23,000 मतों से जीत के बाद आया है।

आपको बता दें कि त्रिपुरा के इन चुनावों में टीएमसी ने कांग्रेस और लेफ्ट के साथ हाथ मिलाकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसके बाद भी बीजेपी लगातार दूसरी बार अपने सहयोगी दलों के साथ बहुमत प्राप्त करने में सफल रही।

ममता बनर्जी के इस बयान के बाद कांग्रेस भी उनके ऊपर हमलावर दिखाई दी। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी यह स्पष्ट करती है भाजपा के साथ टीएमसी का समझौता है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की टिप्पणी सुनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुश होंगे। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की और समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया को याद किया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश को इस समय एक मजबूत विपक्ष की सख़्त आवश्यकता है। विपक्ष जो राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलने वाला हो। लोहिया को समझने के लिए 3 आना बनाम 15 आना वाली उनकी बहस याद करनी होगी जिसने नेहरू जी राजनीतिक ज़मीन हिला दी थी।

उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वायरल हो रहा है-

 

 

 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर अभिषेक उपाध्याय
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

18 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

19 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

19 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

18 hours ago