होम / सोशल मीडिया / वॉट्सऐप लाएगा ये नया फीचर, कर सकेंगे खूब प्रमोशन

वॉट्सऐप लाएगा ये नया फीचर, कर सकेंगे खूब प्रमोशन

वॉट्सऐप की ओर से वर्ष 2020 में की जाएगी नए फीचर की शुरुआत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में अगले साल से यूट्यूब और फेसबुक की तरह विज्ञापन भी दिखाई देंगे। कंपनी ने नीदरलैंड में हुई फेसबुक मार्केटिंग समिट में स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2020 से वॉट्सऐप के स्टेटस पेज पर विज्ञापन भी दिखाई देने लगेंगे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है कि वर्ष 2020 के किस महीने से इसकी शुरुआत होगी।

फेसबुक के हेड ऑफ मीडिया (सोशल एडवर्टाइजिंग) ओलिवियर पोंटेविले ने अपने ट्वीट में इस समिट की तस्वीर को शेयर कर विज्ञापन के फॉर्मेट को भी शो किया है। बताया जाता है कि विज्ञापन दिखाई देने वाले इस फीचर को वॉट्सऐप के स्टेटस टैब में जोड़ा जा रहा है। इसके द्वारा एडवर्टाइजर्स अपने विज्ञापन को दिखा सकते हैं।

विज्ञापन देने के इच्छुक लोगों को स्टेटस टैब में जाकर इसे शेयर करना होगा। वॉट्सऐप स्टेटस में यूजर्स टेक्स्ट, फोटोज, वीडियोज और एनिमेटेड GIF को शेयर कर सकते हैं, जो कि 24 घंटों के लिए एक्टिव रहता है। विज्ञापन पूरी स्क्रीन पर दिखाई देंगे और ये एक लिंक के साथ होंगे। बताया जाता है कि वॉट्सऐप में इस फीचर को जोड़ने की मुख्य वजह फेसबुक के एडवर्टाइजिंग सिस्टम का दायरा बढ़ाना है।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स सोशल मीडिया फेसबुक विज्ञापन वॉट्सऐप नया फीचर
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी : विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

13 minutes ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

20 minutes ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

31 minutes ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

11 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago