होम / सोशल मीडिया / WhatsApp इंडिया के हेड अभिजीत बोस ने दिया इस्तीफा

WhatsApp इंडिया के हेड अभिजीत बोस ने दिया इस्तीफा

Meta इंडिया के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने भी छोड़ी कंपनी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ‘वॉट्सऐप’ (WhatsApp) के इंडिया हेड़ अभिजीत बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही फेसबुक की पैरेंट कंपनी ‘मेटा’ (Meta) इंडिया के पब्लिक पॉलिसी हेड राजीव अग्रवाल ने भी कंपनी को अलविदा कह दिया है। वहीं, वॉट्सऐप इंडिया में पब्लिक पॉलिसी के डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल को भारत में सभी मेटा ब्रैंड्स के लिए डायरेक्टर (पब्लिक पॉलिसी) बनाया गया है। मेटा के प्रमुख ब्रैंड्स में वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम तीनों शामिल हैं।

‘लिंक्डइन’ पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए बोस ने लिखा है, ‘वॉट्सऐप में चार वर्षों के योगदान के बाद मैंने ‘मेटा‘ को अलविदा कहने का फैसला किया है। यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं रहा है। वॉट्सऐप दुनिया के सबसे स्पेशल प्रॉडक्ट्स में से एक है और इसका एक छोटा सा हिस्सा होना मेरे लिए अनूठा अनुभव और सौभाग्य रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वह अपनी नई नौकरी को लेकर काफी उत्साहित हैं। बोस ने लिखा है, ‘एक छोटे से ब्रेक के बाद एंटरप्रिन्योरशिप की दुनिया में फिर से शामिल होने की मेरी योजना है।’

वॉट्सऐप के हेड विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने इस बारे में जारी एक स्टेटमेंट में कहा है, ‘मैं अभिजीत बोस को भारत में वॉट्सऐप के हमारे पहले हेड के रूप में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके प्रयासों ने हमारी टीम को नई सर्विसेज प्रदान करने में मदद की, जिससे लाखों लोगों और व्यवसायों को लाभ हुआ है।

भारत के लिए वॉट्सऐप और भी बहुत कुछ कर सकता है और हम भारत के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं।’ इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि राजीव अग्रवाल ने नए अवसरों की तलाश के लिए इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

बता दें कि यह इस्तीफे ऐसे समय में आए हैं, जब हाल ही में मेटा द्वारा दुनिया भर में अपने करीब 11000 एंप्लॉयीज को निकाले जाने की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ‘मेटा’ इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।


टैग्स वॉट्सऐप इस्तीफा पब्लिक पॉलिसी रिजाइन राजीव अग्रवाल शिवनाथ ठुकराल मेटा मेटा इंडिया वॉट्सऐप इंडिया हेड अभिजीत बोस
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

8 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

9 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

9 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago