होम / सोशल मीडिया / नई प्राइवेसी पॉलिसी पर नाराजगी के बाद WhatsApp ने दी सफाई, अब लिया ये फैसला

नई प्राइवेसी पॉलिसी पर नाराजगी के बाद WhatsApp ने दी सफाई, अब लिया ये फैसला

अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ‘वॉट्सऐप’ (WhatsApp) को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ‘वॉट्सऐप’ (WhatsApp) को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फेसबुक के स्वामित्व वाले इस ऐप ने प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को तीन महीनों के लिए स्थगित कर दिया है।  

बता दें कि वॉट्सऐप ने पिछले दिनों अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया था। वॉट्सऐप का कहना था कि नई प्राइवेसी पॉलिसी न अपनाने पर यूजर का वॉट्सऐप अकाउंट आठ फरवरी 2021 को सस्पेंड अथवा डिलीट हो जाएगा। वॉट्सऐप के इस फैसले की काफी निंदा हो रही थी। नई प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) भी दायर की गई है।

हालांकि, वॉट्सऐप ने यूजर्स को यह समझाने का प्रयास किया कि उनकी (यूजर्स की) पर्सनल चैट बिल्कुल प्राइवेट रहेंगी, लेकिन लोगों के बीच इस बात को लेकर भरोसा जगाने में वॉट्सऐप को कोई मदद नहीं मिली।

अपने एक ब्लॉग में वॉट्सऐप का कहना था, ‘हमें पता चला है कि हमारे अपडेट को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। तमाम गलत जानकारियों के कारण यह चिंता हो रही है, लेकिन हम लोगों को सच्चाई और अपने सिद्धांतों के बारे में बताना चाहते हैं।’

वॉट्सऐप का कहना था, ’वॉट्सऐप को इस विचार के साथ तैयार किया गया था कि आप अपने दोस्तों और परिवार को जो शेयर करते हैं, वह सिर्फ आपके बीच रहता है। इसका मतलब है कि हम हमेशा आपकी व्यक्तिगत बातचीत को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखेंगे ताकि वॉट्सऐप या फेसबुक इन प्राइवेट मैसेजों को न देख सकें। हम आपकी शेयर लोकेशन भी नहीं देख सकते हैं और हम आपके कॉन्टैक्ट्स फेसबुक के साथ शेयर नहीं करते हैं।’

कंपनी के अनुसार, ‘ताजा अपडेट्स में इनमें से कुछ भी नहीं बदल रहा है। अपडेट में नए विकल्प शामिल किए गए हैं, जिसके तहत लोग वॉट्सऐप पर बिजनेस ग्रुप्स को मैसेज कर सकेंगे, इससे पारदर्शिता आएगी कि हम डाटा को कैसे एकत्रित करते हैं और कैसे उसका इस्तेमाल करते हैं। आप यह जान सकते हैं कि आपकी कौन सी जानकारी प्राइवेट रहती है और कौन सी जानकारी को फेसबुक के साथ शेयर किया जाता है। हम जो जानकारी शेयर करते हैं उससे हमें यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने और सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अभी हर कोई वॉट्सऐप पर खरीदारी नहीं करता है, लेकिन हमें लगता है कि आने वाले समय में ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप पर खरीदारी करेंगे और लोगों को इन सर्विसेज के बारे में पता चलना जरूरी है।’

वॉट्सऐप का कहना है, ’हम फिलहाल प्राइवेसी अपडेट को स्थगित कर रहे हैं। यानी, इस प्राइवेसी अपडेट को लेकर आठ फरवरी को किसी भी वॉट्सऐप अकाउंट को सस्पेंड अथवा डिलीट नहीं किया जाएगा। वॉट्सऐप पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी कैसे काम करती है, इसके बारे में गलत जानकारी को दूर करने के लिए हम बहुत कुछ करने जा रहे हैं। अब फरवरी की जगह मई में नई पॉलिसी को लॉन्च किया जाएगा।’


टैग्स फेसबुक वॉट्सऐप भारत सरकार प्राइवेसी फीचर यूजर प्राइवेसी वॉट्सऐप अपडेट्स प्राइवेसी पॉलिसी
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका : राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 hour ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस : अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय : चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago