होम / सोशल मीडिया / ऐतिहासिक घटनाओं पर बनने वाली वेब सीरीज सेंसर होनी चाहिए: मानक गुप्ता
ऐतिहासिक घटनाओं पर बनने वाली वेब सीरीज सेंसर होनी चाहिए: मानक गुप्ता
एक वेब-सीरीज़ ने IC 814 की हाइजैकिंग जैसी बड़ी आतंकी घटना में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी और सोशल मीडिया में आउटरेज के बाद सब शांत हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई IC-814 द कंधार हाईजैक काफी विवादों में है। ये वेबसीरीज 24 दिसंबर 1999 को नेपाल से कंधार जा रही इंडियन एयरलाइंस की उड़ान IC-814 के हाईजैक पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने कई तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया है।
इस बीच पत्रकार और एंकर मानक गुप्ता का भी यह मानना है कि फिल्मों की तरह ही वेब सीरीज को भी सेंसर करना चाहिए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, चाहे फ़िल्म्स हों या वेबसीरीज़, ऐतिहासिक घटनाओं पर बनने वाली फ़िल्मों को सेंसर से हो कर ही जाना चाहिए।
शुरू में चींटी बराबर फ़ॉण्ट में डिस्क्लेमर में लिख देते हैं , ये सीरीज़ सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड है। अंदर अपने हिसाब से तथ्यों को छिपाया, तोड़ा-मरोड़ा जाता है। एक वेब-सीरीज़ ने IC 814 की हाइजैकिंग जैसी बड़ी आतंकी घटना में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी और सोशल मीडिया में आउटरेज के बाद सब शांत हो गया।
सिर्फ़ हाईजैकर्स के असली नाम शुरू में (चींटी साइज़ फ़ॉण्ट में) लिख कर ख़ानापूर्ति कर दी गई, सरकार भी खुश और प्रोड्यूसर भी। अब तक की पीढ़ियाँ यही पढ़ती-सुनती आई हैं कि वो पाकिस्तान की करतूत थी। अब से हमारी आने वाली पीढ़ियाँ ये सीरीज़ देखेंगी और मानेंगी कि IC 814 की हाइजैकिंग अल क़ायदा ने की थी, पाकिस्तान रोल सिर्फ़ नॉन-स्टेट एक्टर्स तक सीमित था।
उसी तरह पाकिस्तान की हर आतंकी घटना पर उनके मन में शक पैदा होंगे। कल को करगिल, संसद हमला, 26/11 पर भी इसी तरह झूठ फैलाने का रास्ता खुल गया है। इस देश का कितना नुक़सान हो रहा है। सब जानते हैं।
बिल्कुल जायज़ सवाल है. चाहे फ़िल्म्स हों या वेबसीरीज़, ऐतिहासिक घटनाओं पर बनने वाली फ़िल्मों को सेंसर से हो कर ही जाना चाहिए
— Manak Gupta (@manakgupta) September 9, 2024
शुरू में चींटी बराबर फ़ॉण्ट में डिस्क्लेमर में लिख देते हैं - “ये सीरीज़ सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड है”…अंदर अपने हिसाब से तथ्यों को छिपाया, तोड़ा-मरोड़ा… https://t.co/vw3ZSYSoCp
टैग्स मानक गुप्ता फिल्म वेब सीरीज कंधार हाईजैक IC 814 हाईजैक