होम / सोशल मीडिया / Twitter ने कई पत्रकारों के अकाउंट किए सस्पेंड, पुराने ट्वीट भी हटाए
Twitter ने कई पत्रकारों के अकाउंट किए सस्पेंड, पुराने ट्वीट भी हटाए
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) के अधिग्रहण के बाद खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क और ट्विटर में हो रहे बदलावों के बारे में आलोचनात्मक लहजे में रिपोर्टिंग करना कुछ पत्रकारों को महंगा पड़ गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) के अधिग्रहण के बाद खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क और ट्विटर में हो रहे बदलावों के बारे में आलोचनात्मक लहजे में रिपोर्टिंग करना कुछ पत्रकारों को महंगा पड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली खबरों के अनुसार, एलन मस्क ने इन पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट्स को निलंबित (Suspend) कर दिया है। इसके साथ ही उनके पुराने ट्वीट्स को भी डिलीट कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट निलंबित किए गए हैं, उनमें ‘वॉशिंगटन पोस्ट’, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘सीएनएन’ समेत अन्य मीडिया संस्थानों में काम करने वाले पत्रकार शामिल हैं।वहीं, पत्रकारों का ट्विटर अकाउंट निलंबित किए जाने पर ट्विटर ने सफाई देते हुए कहा है कि जो लोग नई प्राइवेसी नीति को खतरा पहुंचा रहे थे, उनके ही अकाउंट निलंबित किए गए हैं।
बता दें कि एलन मस्क ने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा का इस्तेमाल कर उनके निजी जेट की उड़ानों को ट्रैक करने वाले खातों को स्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया है। वहीं, अपने एक ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा है, ‘दिन भर मेरी आलोचना करना ठीक है, लेकिन मेरे वास्तविक समय के स्थान का मजाक उड़ाना और मेरे परिवार को खतरे में डालना ठीक नहीं है।
Criticizing me all day long is totally fine, but doxxing my real-time location and endangering my family is not
— Elon Musk (@elonmusk) December 16, 2022
डॉक्सिंग का मतलब किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी ऑनलाइन बिना उनकी अनुमति के पोस्ट करना होता है। गौरतलब है कि ट्विटर ने बुधवार को अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिनके तहत किसी भी अन्य व्यक्ति की मौजूदा लोकेशन को उसकी सहमति के बिना शेयर करने पर रोक लगा दी गई है।
टैग्स ट्विटर ट्विटर अकाउंट एलन मस्क अकाउंट सस्पेंड