होम / सोशल मीडिया / इस बड़ी वजह से Twitter यूजर्स हुए परेशान, महीने भर में दूसरी बार हुआ ऐसा
इस बड़ी वजह से Twitter यूजर्स हुए परेशान, महीने भर में दूसरी बार हुआ ऐसा
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के हजारों यूजर्स को गुरुवार की सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के हजारों यूजर्स को गुरुवार की सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब दो घंटे तक ट्विटर बंद रहा, जिसके कारण तमाम यूजर्स इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉगिन नहीं कर पाए। यह समस्या सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई और करीब साढ़े आठ बजे तक बनी रही।
हालांकि, यह माइक्रोब्लॉगिंग साइट मोबाइल फोन पर ठीक काम कर रही थी। गौरतलब है कि यह एक महीने में दूसरी बार है, जब ट्विटर ने ठीक से काम नहीं किया। इससे पहले 11 दिसंबर को भी ट्विटर ने कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया था।
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार, यूजर्स की रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि ट्विटर को काफी पहले से समस्या हो रही थी। कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि उनके ट्विटर नोटिफिकेशंस काम नहीं कर रहे थे। बता दें कि Downdetector एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर में वेबसाइटों को ट्रैक करता है और एक अनुमान देता है कि कोई वेबसाइट काम कर रही है या नहीं।
जहां तक भारत की बात है, ट्विटर यूजर्स जब भी इस प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने का प्रयास कर रहे थे, उस पर यह संदेश लिखा आ रहा था- ‘कुछ गलत हो गया है, लेकिन चिंता न करें। यह आपकी गलती नहीं है। कृपया दोबारा से कोशिश करें। (Something went wrong, but don’t fret — it’s not your fault. Let’s try again)’ इसके साथ ही रिफ्रेश और लॉगआउट का विकल्प भी दिखाई दे रहा था।
टैग्स सोशल मीडिया ट्विटर आउटरेज परेशानी