होम / सोशल मीडिया / ट्विटर को रास नहीं आया विकास भदौरिया का ये ट्वीट, हटाने पर किया मजबूर

ट्विटर को रास नहीं आया विकास भदौरिया का ये ट्वीट, हटाने पर किया मजबूर

एबीपी न्यूज के पत्रकार ने ट्विटर के इस कदम को उनकी कलम तोड़ने और मुंह बंद करने की कोशिश के साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या करार दिया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए अक्सर ट्वीट डिलीट करने का दवाब डालने के आरोप लगते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एबीपी न्यूज के पत्रकार विकास भदौरिया ने ट्विटर पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग विकास भदौरिया के पक्ष में आ गए हैं और ट्विटर की आलोचना हो रही है।

अपने इस ट्वीट में विकास भदौरिया ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए तिहरे हत्याकांड के बारे एक ट्वीट किया था। दरअसल, कुछ अज्ञात बदमाशों ने मुर्शिदाबाद में 35 वर्षीय आरएसएस कार्यकर्ता बंधु प्रकाश के साथ उनकी तीस वर्षीय गर्भवती पत्नी ब्यूटी पाल और आठ साल के बेटे अंगन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

विकास भदौरिया ने इस बारे में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए घटना से जुड़ी कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। आरोप है कि ट्विटर ने उन्हें यह ट्वीट डिलीट करने पर मजबूर किया। इस बारे में विकास भदौरिया ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि किस तरह उनकी कलम को तोड़ने और मुंह बंद करने की कोशिश की जा रही है।  

इससे पहले ट्विटर ने विकास भदौरिया से मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर किए गए अपने ट्वीट को हटाने को कहा था। ट्विटर का कहना था कि इस पोस्ट से ट्विटर द्वारा तय किए गए नियमों का उल्लंघन हुआ है। मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर विकास भदौरिया द्वारा किए गए ट्वीट और उसके बाद ट्विटर द्वारा किस तरह इसे नियमों का उल्लंघन बताया गया, वह आप यहां देख सकते हैं। हालांकि विकास भदौरिया द्वारा घटना से जुड़ी कुछ फोटोज भी शेयर की गई थीं, जिन्हें अब हटा दिया गया है।


टैग्स एबीपी न्यूज ट्विटर विकास भदौरिया मुर्शिदाबाद हत्याकांड
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

23 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

23 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

1 day ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago