होम / सोशल मीडिया / ट्विटर और भारत सरकार फिर आए आमने-सामने, यहां जानें पूरा मामला

ट्विटर और भारत सरकार फिर आए आमने-सामने, यहां जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर और भारत सरकार एक बार फिर आमने-सामने हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर और भारत सरकार एक बार फिर आमने-सामने हैं। ट्विटर ने भारत सरकार की ओर से आपत्तिजनक ठहराए गए कुछ कंटेंट्स और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वाले अकाउंट्स को ब्लॉक किए जाने के आदेश को अदालत में चुनौती दी है। ट्विटर के अधिकारियों ने सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है।   

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में, सरकार ने ट्विटर से सैकड़ों अकाउंट्स और  कथित आपत्तिजनक कंटेंट  को हटाने के लिए कहा है, लेकिन ट्विटर सरकार के आदेश का पूरी तरह से पालन करने में आनाकानी कर रहा और वह ऐसा कोई पहली बार नहीं कर रहा है, बल्कि पहले भी करता रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 4 जुलाई तक आदेशों का पालन नहीं करने पर आपराधिक कार्यवाही की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चेतावनी दी हुई है। इसके लिए ट्विटर को एक नोटिस 6 जून को और फिर दूसरा 9 जून को भेजा गया था, जिसका कंपनी ने अभी तक पालन नहीं किया। वहीं, इस बार सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 27 जून को कंपनी के मुख्य अनुपालन अधिकारी को तीसरा व फाइनल नोटिस भेजा, जिसमें दो टूक शब्दों में कहा गया कि या तो 4 जुलाई तक सभी आपत्तिजनक ट्वीट्स और हैंडल पर कार्रवाई करो या फिर इंटरमीडियरी का 'कवच' खोने को तैयार रहो।

इंटरमीडियरी स्टेटस खत्म होने का मतलब है कि प्लेटफॉर्म कंटेंट चाहे जिसका हो, ट्वीट चाहे जिसका हो, उसके लिए सीधे जवाबदेही ट्विटर की होगी। आपत्तिजनक कंटेंट के लिए उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा।

सरकार के सख्त रुख के आगे ट्विटर ने कुछ पोस्ट्स और ट्विटर हैंडल के खिलाफ कार्रवाई तो की, लेकिन अब उसने भारत सरकार के आदेश को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सोशल मीडिया कंपनी की दलील है कि भारत सरकार के आदेश कानूनसम्मत नहीं हैं और अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन करने वाले हैं।

हालांकि जिस दिन ट्विटर ने भारत सरकार के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी, उसी दिन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी अश्विनी वैष्णव ने दो टूक शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया जवाबदेही से भाग नहीं सकतीं। उन्हें जवाबदेह बनाया ही जाना चाहिए और सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।  

वैष्णव ने कहा, 'सोशल मीडिया बहुत ही शक्तिशाली माध्यम है। सोशल मीडिया का हमारी लाइफ में आज बहुत बड़ा प्रभाव है। इसकी अकाउंटेबिलिटी कैसे तय हो,  यह पूरी दुनिया में एक बड़ा सवाल बन गया है। दुनियाभर में देश और सोसाइटीज इस दिशा में बढ़ रही हैं कि सोशल मीडिया को अकाउंटबेल बनाना जरूरी है। कैसे अकाउंटेबिलिटी बनेगी? सबसे पहले सेल्फ रेग्युलेशन है कि वे खुद ही कुछ ऐसे कंटेंट जिससे समाज में नकारात्मक असर पड़ता है, उन्हें खुद ही दूर करें। फिर इंडस्ट्री रेग्युलेशन फिर गवर्नमेंट रेग्युलेशन। अभी हर तरह का एक ऐसा इकोसिस्टम, ऐसा थॉट प्रॉसेज बन रहा है कि दुनिया में सब जगह और देश में भी कि सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाना चाहिए। जैसे पत्रकार (और मीडिया संस्थान) अपनी मेहनत से कंटेंट क्रिएट करते हैं, अगर उससे सोशल मीडिया को उससे रेवेन्यू मिल रहा है, मान लो फेसबुक से रेवेन्यू आ रहा है तो उसका एक हिस्सा आपको (मीडिया संस्थान) को भी मिलना चाहिए। इस तरह की सोच भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इसलिए किस तरह से एक फेयर सिस्टम बने, क्योंकि ये सोसाइटी में एक बहुत बड़ी प्रोग्रेस है। इस प्रोग्रेस में सभी भागीदार कैसे बनें और ये अकाउंटेबल कैसे बने, इस पर बहुत तेजी से काम चल रहा है।'


टैग्स ट्विटर भारत सरकार कर्नाटक हाई कोर्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका : राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

35 minutes ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस : अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

44 minutes ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय : चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

52 minutes ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago