होम / सोशल मीडिया / ‘द केरल स्टोरी’ ने सफलता के गाड़े झंडे, ब्रजेश कुमार सिंह ने दिया ये रिएक्शन
‘द केरल स्टोरी’ ने सफलता के गाड़े झंडे, ब्रजेश कुमार सिंह ने दिया ये रिएक्शन
अदा शर्मा की फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रेस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर नया बयान दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इतने विवादों के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई असर नहीं पड़ रहा है, जबकि कई राज्यों ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। अदा शर्मा की फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रेस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर नया बयान दिया है। सुदीप्तो सेन ने 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल पर बात की है। इस फिल्म को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार सिंह ने भी अपनी राय दी है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘द केरल स्टोरी’ देखी, हिंदुस्तान में धर्मांतरण के तौर पर जो जेहाद चल रहा है, उसकी खौफनाक सच्चाई दिखाती है ये फिल्म, काफी संवेदनशील ढंग से बनाई गई है। इस फिल्म का विरोध वही कर सकते हैं, जो या तो इस गुनाह का समर्थन करते हैं या फिर कुछ पैसों के लालच में अपना जमीर बेच चुके हैं।
बताते चलें कि इस फिल्म में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसा गंभीर मुद्दा भी उठाया गया है। यह फिल्म हॉस्टल में रहने वाली उन युवतियों की कहानी है जिनको लव जिहाद में फंसाने के बाद सीरिया भेज दिया गया है और वहां से उनकी वापसी की कोई राह नहीं है।
वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश कुमार सिंह के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
The Kerala Story देखी! हिंदुस्तान में धर्मांतरण के तौर पर जो जेहाद चल रहा है, उसकी ख़ौफ़नाक सच्चाई दिखाती है ये फिल्म, काफ़ी संवेदनशील ढंग से बनाई गई है! इस फिल्म का विरोध वही कर सकते हैं, जो या तो इस गुनाह का समर्थन करते हैं या फिर कुछ पैसों के लालच में अपना ज़मीर बेच चुके हैं! pic.twitter.com/EhSeJ0ZJ3d
— Brajesh Kumar Singh (@brajeshksingh) May 14, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ब्रजेश कुमार सिंह