होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया कंपनियों की ‘मनमानी’ रोकने को सरकार उठाने जा रही है ये कदम!

सोशल मीडिया कंपनियों की ‘मनमानी’ रोकने को सरकार उठाने जा रही है ये कदम!

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ बढ़ती शिकायतों को दूर करने की कवायद तेज कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों पर अब और ज्यादा शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ यूजर्स की शिकायतों पर सुनवाई और उनके निपटारे के लिए सरकार तीन महीने के अंदर अपीलीय कमेटियों (appellate committees) का गठन कर सकती है।

हालांकि, फेसबुक और ट्विटर जैसी जानी-मानी सोशल मीडिया कंपनियां इस तरह की शिकायतों के निपटारे के लिए स्व:नियामक ढांचे (self-regulated framework) पर जोर दे रही हैं, लेकिन ‘इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ (MeitY) तीन सदस्यीय समिति के गठन पर जोर दे रहा है।   

बताया जाता है कि इस तरह की समितियां यूजर्स को अदालतों का दरवाजा खटखटाने के बजाय उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईटी रूल्स 2021 में प्रस्तावित बदलावों के फाइनल ड्राफ्ट को अगले कुछ दिनों में अधिसूचित किया जा सकता है।

इन नियमों के तहत संवेदनशील कंटेंट पर कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे की समयसीमा और संविधान के तहत नागरिकों को दिए गए सभी अधिकारों का सम्मान करने का निर्देश देने की मांग कही गई है, जिनमें अनुच्छेद 14, 19 और 21 शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि तीन सदस्यीय पैनल में एक चेयरपर्सन और सरकार द्वारा नियुक्त दो मेंबर्स शामिल होंगे। इन दो मेंबर्स में एक पदेन सदस्य और दूसरा स्वतंत्र सदस्य होगा।


टैग्स सोशल मीडिया सरकार आईटी नियम इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

3 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

4 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

4 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

18 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago