होम / सोशल मीडिया / टीसीएस ने अमित तिवारी को पदोन्नत किया: मिली ये अहम जिम्मेदारी
टीसीएस ने अमित तिवारी को पदोन्नत किया: मिली ये अहम जिम्मेदारी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अमित तिवारी को ग्लोबल हेड– मार्केटिंग टेक्नोलॉजी और डिजिटल के पद पर पदोन्नत किया है। इस नई भूमिका में वह एआई आधारित एकीकृत मार्केटिंग इंजन को आगे बढ़ाएंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
Tata Consultancy Services (टीसीएस) ने अमित तिवारी को ग्लोबल हेड– मार्केटिंग टेक्नोलॉजी और डिजिटल के पद पर पदोन्नत किया है। इस उपलब्धि की जानकारी अमित तिवारी ने खुद लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से साझा की। अपनी पोस्ट में तिवारी ने लिखा कि उनके लिए सबसे प्रभावशाली मार्केटिंग हमेशा मजबूत टेक्नोलॉजी की नींव पर आधारित रही है।
यही सोच उनके पूरे करियर की दिशा तय करती रही और इसी विचार ने उन्हें “Mar-Tech: A Marriage Made on Earth” जैसी पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी को अलग-अलग नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक के रूप में देखते हैं।
नई भूमिका में अमित तिवारी डिजिटल मार्केटिंग, क्रिएटिव और मार्केटिंग सीटीओ टीमों को एक साथ लाकर क्लाइंट एंगेजमेंट, ब्रांड अवेयरनेस और डिमांड जेनरेशन के नए तरीके विकसित करेंगे। एआई और अत्याधुनिक मारटेक क्षमताओं के ज़रिए प्रतिस्पर्धा से आगे निकलने और बड़े पैमाने पर मापने योग्य ग्रोथ हासिल करना इस भूमिका का प्रमुख उद्देश्य होगा।
तिवारी वर्ष 2021 में टीसीएस से जुड़े थे, जहां उन्होंने ग्लोबल हेड– मार्केटिंग डिमांड सेंटर के तौर पर इंटीग्रेटेड मार्केटिंग अप्रोच को मजबूत किया और डिमांड जेनरेशन रणनीतियों के जरिए कंपनी के वैश्विक कारोबार को गति दी। टीसीएस से पहले वह Havells India Limited में चार वर्षों से अधिक समय तक वाइस प्रेसिडेंट– मार्केटिंग रहे, जहां उन्होंने डिजिटल और ब्रांड रणनीति के ज़रिए कंपनी के पोर्टफोलियो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
इससे पहले वह Philips India में डायरेक्टर– मार्केटिंग, ब्रांड, कम्युनिकेशन और डिजिटल के पद पर कार्यरत थे। मारटेक के प्रबल समर्थक अमित तिवारी रणनीतिक सोच, नवाचार और तकनीक के माध्यम से ब्रांड वैल्यू और बिज़नेस ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।
टैग्स