होम / सोशल मीडिया / उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर सुधीर चौधरी ने ली दर्शकों की राय! जाने परिणाम
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर सुधीर चौधरी ने ली दर्शकों की राय! जाने परिणाम
उन्होंने अपने सवाल में लिखा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की मिमिक्री पर क्या है आपकी राय? इसके बाद उन्होंने अपने दर्शकों को 2 ऑप्शन दिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोल कर दर्शकों की राय जानने के प्रयास किया है। उन्होंने अपने सवाल में लिखा, 'उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की मिमिक्री पर क्या है आपकी राय?' इसके बाद उन्होंने अपने दर्शकों को 2 ऑप्शन दिए जिसमें उन्होंने क्रमश: लिखा कि उनका अपमान है या सामान्य बात है।
इस पोल पर कुल 43620 लोगों ने अपनी राय व्यक्त की और करीब 60 फीसदी लोगों ने कहा कि ये उनका अपमान है। ऐसे में इस इस भावना को समझा जा सकता है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के मजाक को आम आदमी स्वीकार नहीं करता है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन कर उनसे बात की। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत के दौरान कहा कि 20 साल से मेरा भी ऐसा ही अपमान किया जाता रहा है, लेकिन संवैधानिक पद पर विराजमान उपराष्ट्रपति का संसद भवन में इस तरह का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है।
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड की मिमिक्री पर क्या है आपकी राय?
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) December 20, 2023
टैग्स पीएम मोदी जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने का मामला