होम / सोशल मीडिया / बंगाल की सीएम के इस बयान पर सुधीर चौधरी ने किया 'पलटवार', जानें क्या है पूरा मामला

बंगाल की सीएम के इस बयान पर सुधीर चौधरी ने किया 'पलटवार', जानें क्या है पूरा मामला

वर्ष 1996 का वर्ल्ड कप भी भारत में ही खेला गया था और उस समय भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर वर्ल्ड कप का फाइनल कोलकाता में होता तो टीम इंडिया जीत जाती। भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप में सभी मैच जीते, सिवाय एक मैच के, जिसमें पापी मौजूद थे। उनके इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी न्यूज़ चैनल 'आजतक' के प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने अपने शो में बात की और उनके इस बयान को बेतुका बताया।

उन्होंने कहा, 'वर्ष 1996 का वर्ल्ड कप भी भारत में ही खेला गया था और उस समय भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी और सेमीफाइनल का यह मैच कोलकाता के इसी ईडन गार्डन्स में खेला गया था, जिसका जिक्र ममता बनर्जी ने किया। लेकिन श्रीलंका की टीम ने तब भारत की टीम को इसी स्टेडियम में हरा दिया था और भारत वर्ल्ड कप जीतने से एक बार फिर चूक गया था और सेमीफाइनल के बाद बाहर हो गया था।

तो क्या उस मैच में कोलकाता का यह स्टेडियम भारत की हार के लिए पनौती था? और आपको याद होगा कोलकाता के जो लोग थे वह इतने नाराज हुए थे, उन्होंने प्रोटेस्ट करने शुरू कर दिए थे। इस तरह की आगजनी शुरू कर दी थी स्टेडियम में, क्योंकि वह इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, तो अगर ऐसी ही बात है तो फिर 1996 के वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भारत की टीम इसी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्यों हारी? इस सवाल का जवाब होना चाहिए।'

 


टैग्स सुधीर चौधरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी : विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

1 hour ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

1 hour ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

2 hours ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago