होम / सोशल मीडिया / एडिटर्स गिल्ड के खिलाफ कई वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला ‘मोर्चा’, जानें वजह
एडिटर्स गिल्ड के खिलाफ कई वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला ‘मोर्चा’, जानें वजह
संभवत: यह पहला मौका है जब एक साथ कई पत्रकारों ने खुलकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को सोशल मीडिया पर निशाना बनाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ आगे आया है। गिल्ड ने भाजपा की आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के विवादस्पद ट्वीट पोल पर कड़ा एतराज जताते हुए उनसे माफी मांगने और तुरंत अपना ट्वीट डिलीट करने को कहा है।
एडिटर्स गिल्ड के इस कदम पर जहां राजदीप ने खुशी जाहिर की है, वहीं कुछ अन्य पत्रकारों ने गिल्ड पर पक्षपात का आरोप लगाया है। नाराज पत्रकारों का कहना है कि एडिटर्स गिल्ड को सभी मामलों में ऐसी सक्रियता दिखानी चाहिए। संभवत: यह पहला मौका है जब एक साथ कई पत्रकारों ने खुलकर एडिटर्स गिल्ड की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं।
I am grateful to the @IndEditorsGuild and journalists for their support. I will continue to report and opine without fear or favour. Will not be bullied by the toxic use of social media by Mr @amitmalviya and co. Can only hope better sense will prevail. https://t.co/akHlHLnrhH
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) December 28, 2019
वहीं, ‘जी न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने एडिटर्स गिल्ड को पिछले साल लिखे गए पत्र की याद दिलाते हुए आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा है ‘प्रिय एडिटर्स गिल्ड, ट्विटर पोल को लेकर आपका त्वरित बयान केवल आपके ढोंग (hypocrisy) में मेरे विश्वास को मजबूत करता है। आपको दिनांक 4.12.18 को लिखे पत्र के जवाब का मुझे अभी भी इंतजार है’। चौधरी ने ट्वीट के साथ पत्र की कॉपी भी पोस्ट की है। अपने इस पत्र में चौधरी ने कांग्रेस द्वारा बेवजह ‘जी न्यूज’ को निशाना बनाये जाने का जिक्र किया था।
यह भी पढ़ें: राजदीप सरदेसाई के बारे में नेता ने कही ऐसी बात, भड़क उठे पत्रकार
Dear @IndEditorsGuild your prompt statement on a twitter poll only reinforces my belief in your hypocrisy. Reminding you of my letter dated 4.12.18 still awaiting your response. https://t.co/dYO6Imcbc2
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) December 29, 2019
‘न्यूज18’ के एग्जीक्यूटिव एडिटर अमिश देवगन ने भी एडिटर्स गिल्ड की भूमिका को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘गिल्ड ने अच्छा काम किया, लेकिन केवल चुनिंदा पत्रकारों के मामले में ही ऐसा क्यों किया जाता है? गिल्ड उस वक्त क्यों खामोश रहा जब कांग्रेस प्रवक्ता ने ऑन एयर मुझसे अपशब्द कहे। एडिटर्स गिल्ड को सभी के साथ एक समान पेश आना चाहिए’। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी ने लाइव टीवी डिबेट के दौरान अमिश को दलाल तक कह डाला था।
The editors guild remains silent other than guild office bearers issues. https://t.co/pGORV0tG4M
— Vikas Bhadauria (ABP News) (@vikasbhaABP) December 28, 2019
अमिश देवगन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए ‘एबीपी न्यूज’ के वरिष्ठ पत्रकार विकास भदौरिया ने भी गिल्ड पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि गिल्ड अपने पदाधिकारियों को छोड़कर अन्य पत्रकारों के मामले में खामोश रहता है। मालूम हो कि राजदीप सरदेसाई भी एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष चुके हैं। कई अन्य पत्रकारों ने भी गिल्ड के इस भेदभावपूर्ण रवैये पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि अगस्त में जब ‘एबीपी गंगा’ के रिपोर्टर नीतिश कुमार पाण्डेय के साथ प्रियंका गांधी के सहयोगी ने दुर्व्यवहार किया था, तब गिल्ड ने कोई बयान जारी करके नाराजगी क्यों नहीं जताई? अब एडिटर्स गिल्ड इन आरोपों पर क्या जवाब देता है ये देखने वाली बात होगी।
गौरतलब है कि राजदीप सरदेसाई ने डिटेंशन सेंटर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर सवाल उठाये थे। हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी को भी कठघरे में खड़ा किया, लेकिन मोदी के दावे पर सवाल उठाना अधिकांश लोगों को पसंद नहीं आया। राजदीप ने अपने ‘माय टेक’ शो में सीएए और एनआरसी को लेकर चल रही राजनीति पर बात करते हुए कहा था कि इस सियासत में सत्य पराजित हुआ है। इसके अलावा उन्होंने सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के संबंध में भी एक ट्वीट किया था। इसके बाद भाजपा की नेशनल इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी टीम के इंचार्ज अमित मालवीय ने राजदीप के खिलाफ ऑनलाइन पोल शुरू कर दिया था। इस पोल में उन्होंने पूछा कि क्या राजदीप सरदेसाई को आईएसआईएस का पीआर संभालना चाहिए?
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स राजदीप सरदेसाई सुधीर चौधरी एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया अमिश देवगन विकास भदौरिया