होम / सोशल मीडिया / मनीष सिसोदिया के लिखे खत पर वरिष्ठ पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने कसा तंज, कही ये बात

मनीष सिसोदिया के लिखे खत पर वरिष्ठ पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने कसा तंज, कही ये बात

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है, जहां से उन्होंने देश के नाम एक पत्र लिखा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है, जहां से उन्होंने देश के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर शेयर किया है।

मनीष सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी का शीर्षक लिखा है- 'शिक्षा, राजनीति और जेल'। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में काम करते हुए बहुत बार ये सवाल मन में उठता है कि देश और राज्य की सत्ता तक पहुंचे नेताओं ने देश के हरेक बच्चे के लिए शानदार स्कूल और कॉलेज का इंतजाम क्यूं नहीं किया? एक बार यदि पूरे देश में, पूरी राजनीति और तन-मन-धन से शिक्षा के काम में जुट गई होती, तो आज हमारे देश के हर बच्चे के लिए विकसित देशों की तरह अच्छे से अच्छे स्कूल होते। फिर क्यूं शिक्षा को सफल राजनीति ने हमेशा हाशिए पर रखा? आज जब कुछ दिनों से जेल में हूं तो इन सवालों के जवाब खुद मिल रहे हैं। देख पा रहा हूं कि जब राजनीति में सफलता जेल चलाने से मिल जा रही है तो स्कूल चलाने से राजनीति की जरूरत भला कोई क्यूं महसूस करेगा।

सिसोदिया ने तीन पन्नों की चिट्ठी में आगे लिखा है कि आज जरूर जेल की राजनीति सफल होती दिख रही है, लेकिन भारत का भविष्य स्कूल की राजनीति में है, शिक्षा की राजनीति में है। भारत विश्वगुरू बनेगा तो इसलिए नहीं कि यहां की जेलों में इतनी ताकत है, बल्कि इसके दम पर ही यहां की शिक्षा में कितनी ताकत है। भारत की आज की राजनीति में जेल की राजनीति का पलड़ा भारी जरूर है लेकिन आने वाला कल शिक्षा की राजनीति का होगा।

इसी चिट्ठी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने तंज कसा और कहा कि मनीष सिसोदिया ने जेल से चिट्ठी लिखी है कि, जेल की राजनीति पर शिक्षा की राजनीति भारी पड़ेगी और समाचार प्राप्त हुआ कि दिल्ली में 16000 से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले 12 कॉलेजों में हमेशा तनख्वाह 3 महीने की देरी से आती है, यह तो अब लोग भूल भी गए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स पत्रकार हर्ष वर्धन त्रिपाठी मनीष सिसोदिया
सम्बंधित खबरें

सलमान आगा ने की बेहद खराब कप्तानी : विक्रांत गुप्ता

इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट लिए।

18 minutes ago

रुबिका लियाकत ने बताया रमजान में अनुशासन का महत्व

अल्हम्दुलिल्लाह इस सफर के लिए, इस बदलाव के लिए और इस सब्र के लिए। दुआ है कि यह अनुशासन रमज़ान के बाद भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बना रहे।

25 minutes ago

सुधीर चौधरी ने 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)' को कहा शुक्रिया

शो के शुरू होने के बाद से इसे टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर यूट्यूब पर डीडी न्यूज की परफॉर्मेंस में इस कार्यक्रम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

36 minutes ago

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

16 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago