होम / सोशल मीडिया / दिल्ली में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, सीनियर जर्नलिस्ट अखिलेश शर्मा ने किया ये बड़ा सवाल!
दिल्ली में इंसानियत फिर हुई शर्मसार, सीनियर जर्नलिस्ट अखिलेश शर्मा ने किया ये बड़ा सवाल!
देश की राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश की राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लेबर रूम के गेट के बाहर एक 21 वर्षीय महिला प्रसव पीड़ा के मारे कराहती रही, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद आखिरकार सुबह करीब 9 बजे उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। आस पास मौजूद महिलाओं ने साड़ी के कपड़े की सहायता से उसे प्रसव करवाने में मदद की।
घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो मामला तूल पकड़ने लगा और अस्पताल के स्टाफ ने उसके बाद माता और नवजात को अस्पताल के अंदर भर्ती कर लिया।
इस मामले में महिला के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि रात भर प्रसूता दर्द के मारे चीखती रही लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए एक टीम भेजी है और 5 डॉक्टर्स को जांच पूरी होने तक काम करने से रोक दिया गया है।
इस पूरे मामले पर एनडीटीवी के एग्जिक्यूटिव एडिटर, एंकर और वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने एक ट्वीट कर बड़े सवाल खड़े किए है। उन्होंने लिखा, ‘इससे अधिक संवेदनहीन और शर्मनाक क्या हो सकता है? यह देश की राजधानी का हाल है तो सोचिए गांव-देहात में क्या होता होगा। अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रसव हुआ क्योंकि अस्पताल में दाखिला नहीं दिया गया। यह पूरे तंत्र की विफलता है।
अखिलेश शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते है-
इससे अधिक संवेदनहीन और शर्मनाक क्या हो सकता है? यह देश की राजधानी का हाल है तो सोचिए गाँव-देहात में क्या होता होगा। अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रसव हुआ क्योंकि अस्पताल में दाख़िला नहीं दिया गया। यह पूरे तंत्र की विफलता है। pic.twitter.com/gmChhFxttC
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) July 20, 2022
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर एनडीटीवी महिला दिल्ली अखिलेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार स्वास्थ्य मंत्रालय मीडिया न्यूज़ सफदरजंग हॉस्पिटल प्रेग्नेंट मीडिया समाचार मीडिया की न्यूज़ सफदरगंज अस्पताल पत्रकार अखिलेश शर्मा