होम / सोशल मीडिया / अजीत अंजुम ने ट्रोलर्स को सिखाया सबक, कई पत्रकारों ने दिया साथ
अजीत अंजुम ने ट्रोलर्स को सिखाया सबक, कई पत्रकारों ने दिया साथ
वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम और रोहणी सिंह का ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वालों को निशाना बनाया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम और रोहणी सिंह का ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वालों को निशाना बनाया है।
दरअसल, स्वरा पर उनके एक ट्वीट को लेकर लगातार हमले हो रहे हैं। ट्रोलर्स उनके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्हें सभ्य विरोध की श्रेणी में कतई शामिल नहीं किया जा सकता। अंजुम और रोहणी की तरह कुछ अन्य पत्रकारों ने भी स्वरा भास्कर का समर्थन करते हुए विरोधियों को आड़े हाथों लिया है। यहां तक कि स्वरा की विचारधारा से इत्तेफाक न रखने वाले भी एक महिला के खिलाफ इस्तेमाल हुए शब्दों को लेकर उद्देलित हैं।
दरअसल, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 2019 की विदाई और नए साल के आगमन को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है ‘2019 की मुख्य अभिव्यक्ति!! अलविदा 2019- मैं तुम्हें बहुत ज्यादा याद नहीं करूंगी!!! हैलो 2020! ऐसा***मत करना, जिसके चलते मेरी स्थिति ऐसी हो जाए’!! इस ट्वीट के माध्यम से स्वरा जो भी संदेश देना चाह रही हों, लेकिन ट्रोलर्स को यह बिलकुल भी पसंद नहीं आया।
Staple expression through 2019 !! ??????♀️??♀️ Goobye 2019- I will not miss you so much!!! Hello 2020! Don’t do s*** that makes me look like this!! ?????? pic.twitter.com/PaLHtGzx7u
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 1, 2020
स्वरा पहले से ही नागरिकता संशोधन कानून की खिलाफत करके विरोधियों के निशाने पर हैं और इस ट्वीट से विरोधियों को उन पर हमला तेज करने का मौके मिल गया। ‘सोनू हिंदू’ नामक यूजर ने स्वरा के ट्वीट का आपत्तिजनक जवाब दिया। इसी तरह ‘कुलदीप’, ‘तेजू जोशी’ और कई अन्य यूजर्स ने मर्यादित विरोध की परिभाषा की धज्जियां उड़ाते हुए अभिनेत्री के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया।
‘तेजू जोशी’ ने स्वरा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उस पर जो कुछ लिखा है, उसे यहां दोहराया नहीं जा सकता। एक महिला के खिलाफ चलाये जा रहे इस अभियान की भनक जब वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम और रोहणी सिंह को लगी, तो दोनों खुद को रोक नहीं सके और ट्रोलर्स को जमकर सबक सिखाया।
अंजुम ने लिखा ‘आप @ReallySwara के इस ट्वीट के सारे अश्लील कॉमेंट पढ़कर उनके बॉयोडाटा देख लीजिए। एक ही 'संस्कारी कुल' के हैं सब। ये सब मानसिक व्यभिचारी स्वयंभू 'देशभक्त' हैं। पता नहीं अपने आसपास की लड़कियों को ये लोग किस नज़र से देखते होंगे। धिक्कार है ऐसे लोगों पर’।
आप @ReallySwara के इस ट्वीट के सारे अश्लील कॉमेंट पढ़कर उनके बॉयोडाटा देख लीजिए. एक ही 'संस्कारी कुल' के हैं सब .ये सब मानसिक व्यभिचारी स्वयंभू 'देशभक्त' हैं .
— Ajit Anjum (@ajitanjum) January 2, 2020
पता नहीं अपने आसपास की लड़कियों को ये लोग किस नज़र से देखते होंगे .
धिक्कार है ऐसे लोगों पर .. https://t.co/BrH26UNKAO
इसी तरह रोहणी सिंह स्वरा के ट्वीट पर लिखा,‘इस ट्वीट के जवाब देखिए। मुझे आश्चर्य है कि क्या इस तरह की यौन बलात्कार की कल्पनाओं को पोस्ट करने वाले पुरुषों के परिवार जानते हैं कि उनके बीच संभावित बलात्कारी हैं। मुझे लगता है कि समय आ गया है कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया जाना चाहिए’।
‘दन्यूज़मिनट’ की एडिटर-इन-चीफ धन्या राजेंद्रन, पत्रकार प्रशांत कुमार सहित कई अन्य यूजर्स ने भी स्वरा भास्कर को निशाना बनाने के लिए ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स ट्विटर अजीत अंजुम स्वरा भास्कर