होम / सोशल मीडिया / साक्षी मलिक के फैसले ने मायूस कर दिया है: रुबिका लियाकत

साक्षी मलिक के फैसले ने मायूस कर दिया है: रुबिका लियाकत

वो अब कुश्ती में मेडल जीत रही हैं कि नहीं, उनका वक्त खत्म हो गया है कि नहीं, ये सारे सवाल बेमानी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह की जीत के बाद वह अब कुश्ती में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगी। संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं।

साक्षी के इस निर्णय पर वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'क्या इस बात को झुठला सकते हैं कि साक्षी मलिक ने इस देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है! वो अब कुश्ती में मेडल जीत रही हैं कि नहीं, उनका वक्त खत्म हो गया है कि नहीं, ये सारे सवाल बेमानी हैं। बृजभूषण सिंह और उनके करीबी अपने रसूख से कहीं भी जीत हासिल कर लें वो दिल नहीं जीत पाएंगे। साक्षी मलिक देश की बेटी हैं, उन्होंने कुश्ती ही नहीं, हम महिलाओं का दिल जीता है। साक्षी मलिक के फैसले ने मायूस कर दिया है। लड़ाई अभी कोर्ट में बाकी है। सत्यमेव जयते।'

आपको बता दें कि भावुक साक्षी ने कहा, 'हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी। मैं निराश हूं और मैं अब कुश्ती में प्रतिस्पर्धा नहीं करूंगी।'

 

 


टैग्स साक्षी मलिक साक्षी मलिक संन्यास भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव बृज भूषण शरण सिंह
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

16 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

16 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

16 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

11 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago