होम / सोशल मीडिया / दूसरी बार पिता बने रोहित शर्मा : विक्रांत गुप्ता ने कुछ यूं दी बधाई
दूसरी बार पिता बने रोहित शर्मा : विक्रांत गुप्ता ने कुछ यूं दी बधाई
भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। रोहित शर्मा निजी कारणों का हवाला देते हुए टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित और रितिका की इससे पहले एक बेटी हो चुकी है, जिसका नाम समायरा है। पहले उनका ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खेलना तय नहीं था। लेकिन बेटे के जन्म के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अब रवाना हो सकते हैं।
इस खबर के सामने आने के बाद वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, रितिका और रोहित शर्मा को बधाई, क्योंकि उन्हें आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है। उम्मीद है कि कैप्टन कुछ दिनों में पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे और वहां पहले टेस्ट के लिए जाएंगे।
आपको बता दें, भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। रोहित शर्मा निजी कारणों का हवाला देते हुए टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि रोहित 22 नवंबर से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं।
Congratulations Ritika and Rohit Sharma as they have been blessed with a baby boy!
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) November 15, 2024
The Captain hopefully should be on the flight to Perth in a few days, touch-and-go for the first Test there
टैग्स रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी