होम / सोशल मीडिया / ऋचा अनिरुद्ध ने CM ममता बनर्जी को दिया नया नाम, कहा- 'हिटलर दीदी'
ऋचा अनिरुद्ध ने CM ममता बनर्जी को दिया नया नाम, कहा- 'हिटलर दीदी'
राहुल गांधी मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र में थे। दरअसल, इलाके में एक दलित युवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद राहुल गांधी से कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'कोलकाता के मामले को यहां रायबरेली में उठाकर मुद्दे को भटकाना नहीं चाहता। मैंने उसको लेकर टिप्पणी की है लेकिन यहां पर इस मुद्दे से ध्यान भटकाना नहीं चाहता हूं तो अभी यही मामला उठाना चाहता हूं।'
उनके इस बयान के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेवी ऋचा अनिरुद्ध ने एक पोस्ट कर उनसे बड़ा सवाल पूछा है।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, 'क्योंकि मैं हिटलर दीदी से डरता हूँ इसलिए उनसे पूछ कर बोलूँगा कि कितना बोलना ठीक है। जिनके लिए विक्टिम की जाति महत्वपूर्ण हो उनको अब क्या ही बोला जाए। इनको राजनीति ही करने दें। इनसे और कोई उम्मीद न रखें।'
आपको बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र में थे। दरअसल, इलाके में एक दलित युवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इसी दौरान उनसे कोलकाता रेप और मर्डर पर सवाल पूछा गया था।
क्योंकि मैं #HitlerDidi से डरता हूँ इसलिए उनसे पूछ कर बोलूँगा कि कितना बोलना ठीक है... जिनके लिए victim की जाति महत्वपूर्ण हो उनको अब क्या ही बोला जाए..इनको राजनीति ही करने दें..इनसे और कोई उम्मीद न रखें ? https://t.co/MWrf6Bdd03
— richa anirudh (@richaanirudh) August 20, 2024
टैग्स