होम / सोशल मीडिया / मार्क जुकरबर्ग के इस्तीफे की खबर पर Meta ने कही ये बात
मार्क जुकरबर्ग के इस्तीफे की खबर पर Meta ने कही ये बात
छंटनी को लेकर ‘मेटा’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग ने माफी भी मांगी, लेकिन अब मीडिया में खुद मार्क जुकरबर्ग के इस्तीफे की खबर फैली हुई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने हाल ही में अपने 11,000 से ज्यादा एंप्लॉयीज को यह कहते हुए बाहर का रास्ता दिखाया कि पिछली तिमाही में कंपनी की कुल लागत में वृद्धि दर्ज करने के बाद कंपनी अब लागत में कटौती की दिशा में कदम उठा रही है। हालांकि इस छंटनी को लेकर ‘मेटा’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग ने माफी भी मांगी, लेकिन अब मीडिया में खुद मार्क जुकरबर्ग के इस्तीफे की खबर फैली हुई है।
इन खबरों की मानें तो मार्क जुकरबर्ग अगले साल यानी 2023 में इस्तीफा दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि लगातार फेल हो रहे कंपनी के प्रोजेक्ट के बाद अब मेटा में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।
‘द लीक’ नाम की वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में मार्क जुकरबर्ग के कंपनी छोड़ने का दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्क जुकरबर्ग ने ‘मेटावर्स’ प्रोजेक्ट पर पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन इसके परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी को लगातार नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। मार्क जुकरबर्ग के VR प्रोजेक्ट का भी बाजार से कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
$META - Mark Zuckerberg is set to resign next year: theleakhttps://t.co/lFZAfkydsG
— *Walter Bloomberg (@DeItaone) November 22, 2022
इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स के बीच, अब मार्क जुकरबर्ग के इस्तीफे की रिपोर्ट को मेटा ने खारिज कर दिया है। मेटा के कम्युनिकेशन डायरेक्टर एंडी स्टोन ने इस्तीफे की रिपोर्ट को अफवाह बताया और मीडिया गलियारों में फैलीं इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अगले साल मार्क जुकरबर्ग के सीईओ पद से हटने की खबरें झूठी हैं।
टैग्स इस्तीफा मार्क जुकरबर्ग मेटा