होम / सोशल मीडिया / राहुल गांधी का बयान उन पर ही सवाल खड़े कर रहा है : हर्षवर्धन त्रिपाठी
राहुल गांधी का बयान उन पर ही सवाल खड़े कर रहा है : हर्षवर्धन त्रिपाठी
राहुल गांधी के संसद में चीन पर दिए बयान से नाराज बीजेपी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। किरेन रिजिजू ने राहुल के बयान को शर्मनाक बताया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सोमवार को संसद में बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, चीन अब भी हमारी 4,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक भूमि पर बैठा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खारिज कर दिया।
इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी के अनुसार राहुल गांधी का बयान उन पर ही सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, चीन से हम पिछड़े तो इसी वजह से कि, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारें हमें समय के साथ आगे नहीं ले जा सकीं।
राहुल गांधी यह बात सही कह रहे हैं कि, भारत कई मामलों में चीन से बहुत पीछे है, लेकिन सच यह भी है कि, कांग्रेस की सरकारों के समय में हम पिछड़े और पीएम मोदी के रहते हम चीन के सामने सम्मानजनक स्थिति में पहुँचे हैं। एआई और सेमीकंडक्टर में हमने समय से शुरुआत की।
अंतरिक्ष विज्ञान और दूसरी तकनीक के मामले में भी हम विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका में हैं। राहुल गांधी की सदन में सरकार की आलोचना करते चीन से पीछे भारत को बताना राहुल गांधी पर ही सवाल खड़े कर रहा है।
आपको बता दें, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की हालिया अमेरिका यात्रा पर राहुल गांधी ने अजीब टिप्पणी की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण का न्योता मिल जाए, इसके लिए विदेश मंत्री को कई बार अमेरिका भेजा गया।
#China से हम पिछड़े तो इसी वजह से कि, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारें हमें समय के साथ आगे नहीं ले जा सकीं। @RahulGandhi यह बात सही कह रहे हैं कि, भारत कई मामलों में चीन से बहुत पीछे है, लेकिन सच यह भी है कि, @INCIndia सरकारों के समय में हम पिछड़े और @narendramodi के…
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) February 3, 2025
टैग्स