होम / सोशल मीडिया / प्रोफेसर अली खान को मिली जमानत, राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल
प्रोफेसर अली खान को मिली जमानत, राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल
जांच दल का नेतृत्व आईजी लेवल के किसी अधिकारी को सौंपा जाएगा। प्रोफेसर जांच तक पहलगाम या फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं कर सकेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम बेल दे दी है। इसके अलावा केस की जांच के लिए तीन सदस्यों की एसआईटी बना दी है, जो सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को अंतरिम जमानत दी गई। हरियाणा पुलिस ने उनकी पोस्ट की जांच के लिए एसआईटी बनाने के आदेश दिए। स्पष्ट रूप से फेसबुक पोस्टों की जांच के लिए गठित की जाने वाली एसआईटी के लिए हमारे पास बहुत सारे बेरोजगार पुलिसकर्मी हैं। काश हमारी अदालतें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मामले में कार्यपालिका द्वारा सत्ता के दुरुपयोग पर कड़ा संदेश देतीं।
जीवन और स्वतंत्रता की परिणामी हानि की भरपाई कौन करता है? आपको बता दें, हरियाणा के डीजीपी को कमेटी बनाने का आदेश दिया गया है। जांच दल का नेतृत्व आईजी लेवल के किसी अधिकारी को सौंपा जाएगा। बेंच ने कहा कि प्रोफेसर जांच तक पहलगाम या फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं कर सकेंगे।
Breaking now: interim bail granted to Ashoka Univ professor Ali Khan Mahmudabad; Haryana police ordered to form SIT to probe his posts. Clearly we have a lot of unemployed cops for SITs to be formed to look into Facebook posts. If only our courts would send out stronger message… https://t.co/YXpmpIPJ6e
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) May 21, 2025
टैग्स