होम / सोशल मीडिया / पेशावर रेडियो इमारत में लगाई गई आग, जानें स्मिता प्रकाश ने कश्मीर को क्यों किया याद
पेशावर रेडियो इमारत में लगाई गई आग, जानें स्मिता प्रकाश ने कश्मीर को क्यों किया याद
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि राजधानी शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अर्धसैनिक बलों ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिये इस्लामाबाद हाई कोर्ट में मौजूद थे।
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि राजधानी शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने बतौर PM इस यूनिवर्सिटी को गैरकानूनी तौर पर करोड़ों रुपए की जमीन दी थी।
इमरान की गिरफ्तारी का विरोध के चलते पेशावर की रेडियो में पाकिस्तान की इमारत में आग लगा दी गई है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश ने कश्मीर को लेकर बड़ी बात कही हैं।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, इमरान खान के समर्थकों ने रेडियो पाकिस्तान की इमारत में आग लगा दी। रेडियो पाकिस्तान दशकों से कश्मीर पर जितनी झूठी खबरें प्रसारित कर रहा है, भारतीयों को अब स्कैडनफ्रूड जोन में होना चाहिए।
आपको बता दें कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल हो गया है। लाहौर में कोर कमांडर के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई है। सामने आई तस्वीरों में सेना मुख्यालय से लेकर कोर कमांडरों के घरों को निशाना बना रहे हैं। कुछ अफसरों के घरों को जलाने की खबरें सामने आयी हैं।
वरिष्ठ पत्रकार स्मिता प्रकाश के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Radio Pakistan building put on fire by Imran Khan’s supporters.
— Smita Prakash (@smitaprakash) May 9, 2023
The amount of fake news on Kashmir that Radio Pakistan has putting out for decades, Indians should be in schadenfreude zone now. pic.twitter.com/rMQuEyibaO
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर पाकिस्तान इमरान खान स्मिता प्रकाश एएनआई न्यूज लेटेस्ट न्यूज दंगे