होम / सोशल मीडिया / सड़क घेरकर नमाज पढ़ना पूरी तरह से गलत: हर्षवर्धन त्रिपाठी

सड़क घेरकर नमाज पढ़ना पूरी तरह से गलत: हर्षवर्धन त्रिपाठी

चार ईंटें रखकर किसी भी संप्रदाय के लोग सड़क, जमीन कब्जा कर लें, इसका भी घोर विरोधी हूं। हर हाल में यह सब बंद होना चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे नमाज अदा कर रहे व्यक्ति के साथ अपमानजनक व्यवहार करता नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस का यह पुलिसकर्मी नमाज अदा कर रहे शख्स को हटाने के लिए उसे लात मारता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'सड़क घेरकर नमाज पढ़ने वालों को लात मारने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया तो एक पक्ष पुलिसकर्मी को बहाल करने के लिए अभियान चलाने लगा और दूसरा पक्ष ताल ठोंक रहा है कि, निलंबित करा लिया, पहली जीत हो गई। दोनों ही पक्ष इस देश को पीछे धकेलना चाहते हैं।

सड़क घेरकर नमाज पढ़ना पूरी तरह से गलत है, सड़क पर नमाज क्यों पढ़ना है। ध्यान रहे, मैं यह नहीं कह रहा कि, कोई भी धार्मिक यात्रा सड़क पर न निकले। निकलेगी ही, सड़क के रास्ते ही यात्रा जाएगी, लेकिन मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, चर्च या दूसरे आस्था के स्थान सड़क को बना दिया जाए, यह आधुनिक युग में स्वीकार्य नहीं हो सकता। इससे एक दूसरे के प्रति मन में जहर भरता है। 4 ईंटें रखकर किसी भी संप्रदाय के लोग सड़क, जमीन कब्जा कर लें, इसका भी घोर विरोधी हूं। हर हाल में यह सब बंद होना चाहिए।

वरना, सड़क घेरकर नमाज पढ़ने पर किसी पुलिसकर्मी के लात मारने का वीडियो आएगा, तब हम अपने-अपने खेेमे में खड़े होकर हालात और खराब करेंगे। देश को आगे ले जाना है, पीछे नहीं घसीटना है। इस्लाम के जानकार मुस्लिम भी अकसर बताते हैं कि, सड़क पर पढ़ी गई नमाज अल्लाह को कुबूल नहीं होती।'


टैग्स हर्षवर्धन त्रिपाठी
सम्बंधित खबरें

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

3 hours ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

3 hours ago

क्या क्रीमी लेयर पर सवाल उठाना भी जातिवाद: ऋचा अनिरुद्ध

इसी विषय पर अगर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी.आर. गवई भी विचार व्यक्त करते हैं, तो क्या उन्हें भी जातिवादी या मनुवादी कह देना उचित है?

4 hours ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

1 day ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

3 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

10 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago