होम / सोशल मीडिया / उत्तराखंड में अब समान नागरिक संहिता, आस्था कौशिक ने कही ये बड़ी बात
उत्तराखंड में अब समान नागरिक संहिता, आस्था कौशिक ने कही ये बड़ी बात
विधेयक में सभी धर्म-समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक कानून का प्रावधान है। महिला-पुरुषों को समान अधिकारों की सिफारिश की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
आजादी के बाद देश का पहला समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पास हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बिल से समाज का भेदभाव, कुरीतियां खत्म होंगी।
पास होने के बाद अब बिल राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, जहां से मुहर लगने के बाद यह कानून राज्य में लागू हो जाएगा। इस पूरे मामले पर पत्रकार और एंकर आस्था कौशिक ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक वीडियो पोस्ट कर अपने विचार व्यक्त किए है। उन्होंने वीडियो में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पीएम मोदी के बयानों का जिक्र भी किया।
उन्होंने लिखा, 'क्या उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता वाला प्रयोग, आने वाले वक्त में पूरे देश में लागू किया जाएगा? या फिर पहले इसे राज्यों में लागू करने की रणनीति अपनाई जाएगी और मोदी सरकार के तीसरे टर्म में इसे पूरे देश में लागू करने की कोशिश होगी?'
आपको बता दें कि विधेयक में सभी धर्म-समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक कानून का प्रावधान है। महिला-पुरुषों को समान अधिकारों की सिफारिश की गई है। अनुसूचित जनजातियों को इस कानून की परिधि से बाहर रखा गया है।
क्या उत्तराखंड में UCC वाला प्रयोग.. आने वाले वक्त में पूरे देश में लागू किया जाएगा ? या फिर पहले इसे राज्यों में लागू करने की रणनीति अपनाई जाएगी और मोदी सरकार के तीसरे टर्म में इसे पूरे देश में लागू करने की कोशिश होगी ?#UCCBill #UttarakhandCivilCode #Uttarakhand #PMModi pic.twitter.com/tsUpm4PqvH
— Astha Kaushik (@ASTHAKAUSHIIK) February 7, 2024
टैग्स यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी बिल