होम / सोशल मीडिया / कश्मीर में अब जड़ से खत्म होगा आतंकवाद, दीपक चौरसिया ने बताया सरकार का प्लान!

कश्मीर में अब जड़ से खत्म होगा आतंकवाद, दीपक चौरसिया ने बताया सरकार का प्लान!

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार ने आतंकी पारिस्थितिकी के आर्थिक तंत्र को बर्बाद करना शुरू कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारला गांव में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी को मार गिराया। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, अब सरकार ने आतंक के सफाये के लिए कमर कस ली है। इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ी जानकारी दी है। दीपक चौरसिया ने बताया, अब ताबूत पर कील ठोकने को तैयार है सरकार।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार ने आतंकी पारिस्थितिकी के आर्थिक तंत्र को बर्बाद करना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार आतंकी नेटवर्क और इकोसिस्टम को नष्ट करने के लिए सरकार तथा जांच एजेंसियों ने उनके आर्थिक स्त्रोत पर कड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया है। 

न केवल उनकी संपत्तियां जब्त की जा रही हैं, बल्कि खौफ पैदा करने के लिए उनके व उनके परिवारों के मकानों पर बुलडोजर तक चलाना शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार भगोड़ों आतंकियों की कुल तादाद 734 बताई जा रही है। इनमें से 417 भगोड़े कश्मीर और 317 जम्मू क्षेत्र से हैं।

369 भगोड़ों का वेरिफिकेशन हो चुका है। लिस्ट में शामिल 80 भगोड़ों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 जेल में बंद हैं। बता दें कि फरार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

 

 


टैग्स जम्मू कश्मीर आतंकवादी जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ राजौरी सुरक्षा बल
सम्बंधित खबरें

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

17 minutes ago

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

3 hours ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

3 hours ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

17 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

54 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago