होम / सोशल मीडिया / नोएडा की रियल एस्टेट लॉबी में 'माफिया का कब्जा': भूपेंद्र चौबे
नोएडा की रियल एस्टेट लॉबी में 'माफिया का कब्जा': भूपेंद्र चौबे
नोएडा पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दो रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इंजीनियर की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अभय कुमार एमजेड विश्टाउन (MZ Wishtown) प्रोजेक्ट का मालिक है। आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही और प्रोजेक्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण इंजीनियर की जान गई थी। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, मैं लंबे समय से यह कहता आ रहा हूँ कि नोएडा से संचालित रियल एस्टेट लॉबी में माफिया किस्म के लोग भरे पड़े हैं। सेक्टर 62/63 इलाके में काम करने वाला शायद ही कोई बिल्डर हो, जिसे प्रशासन की ज़रा भी परवाह हो। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सचमुच सख्त कार्रवाई को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें एक एसआईटी गठित करनी चाहिए और नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय माफिया तत्वों पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।
आपको बता दें, पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही बरतने के आरोप में दो रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे जिसकी वजह से यह दुखद घटना घटी।
I have maintained this for a long time that the real estate lobby operating out of Noida is full of mafia kind of characters. I don’t think any builder operating out of sector 62/63 area gives a dam about authorities. If @myogiadityanath is really serious of a crackdown , he…
— bhupendra chaubey (@bhupendrachaube) January 20, 2026
टैग्स