होम / सोशल मीडिया / दिल्ली की सीएम से किसी तार्किक उत्तर की उम्मीद नहीं: ऋचा अनिरुद्ध
दिल्ली की सीएम से किसी तार्किक उत्तर की उम्मीद नहीं: ऋचा अनिरुद्ध
दिल्ली की सीएम ने पीएम मोदी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा, आज तक प्रधानमंत्री ने प्रदूषण को लेकर कोई इमरजेंसी मीटिंग नहीं बुलाई है और ना ही कोई इमरजेंसी कदम उठाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आजतक से खास बातचीत में प्रदूषण को 'नेशनल इमरजेंसी' बताया है। आतिशी ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, 'केंद्र ने आखिर इसे लेकर क्या कदम उठाए हैं?'
सीएम आतिशी के इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से अब किसी तार्किक उत्तर की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, वे पिछले 1 साल से क्या कर रहे हैं? और उससे एक वर्ष पहले? और उससे पहले? साल दर साल स्थिति एक जैसी है। वायु प्रदूषण, यमुना में जल प्रदूषण लेकिन आप किसी तार्किक उत्तर की उम्मीद नहीं कर सकते।
आपको बता दें, इस बातचीत में दिल्ली की सीएम ने पीएम मोदी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा, आज तक प्रधानमंत्री ने प्रदूषण को लेकर कोई इमरजेंसी मीटिंग नहीं बुलाई है और ना ही कोई इमरजेंसी कदम उठाया। उन्होंने कहा कि क्या 5 साल में उन्होंने किसी भी राज्य में कोई एक भी कदम उठाया?
पराली के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंजाब में इस प्रकार की घटनाओं में काफी कमी आई है। लेकिन पड़ोसी राज्य पराली जला रहे हैं। जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां पराली जलना कम हुई है और बीजेपी शासित राज्यों में बढ़ी हैं।
What have they been doing for last 1 yr? And a yr before that? And before that? Year after year, the situation is same... Air pollution, water pollution in Yamuna but you cant expect one logical answer!!!!! https://t.co/5uSig8rCzE
— richa anirudh (@richaanirudh) November 19, 2024
टैग्स दिल्ली में प्रदूषण दिल्ली सीएम आतिशी दिल्ली में एक्यूआई