होम / सोशल मीडिया / पीएम की पत्नी के बारे में ANI की रिपोर्ट को बताया 'झूठा'
पीएम की पत्नी के बारे में ANI की रिपोर्ट को बताया 'झूठा'
मामला बढ़ने पर एजेंसी ने हटाई स्टोरी, एडिटर ने भी डिलीट किया इस मामले से जुड़ा अपना ट्वीट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के बारे में एक आर्टिकल पब्लिश करने को लेकर न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) काफी चर्चा में है। दरअसल, 29 सितंबर को एएनआई ने बुशरा बीबी के बारे में एक आर्टिकल पब्लिश किया था, जिसके कैप्शन में पीएम हाउस के स्टाफ के हवाले से बताया गया था कि पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी बुशरा बीबी की तस्वीर आईने में दिखाई नहीं देती है। पाकिस्तान के ‘कैपिटल टीवी’ (Capital TV) के एक स्क्रीन शॉट के हवाले से एएनआई ने बताया था कि पाकिस्तान के पीएम हाउस के स्टाफ के अनुसार, बुशरा बीबी आईने में दिखाई नहीं देतीं।
Pakistan's first lady Bushra Bibi's image does not appear in mirrors: PM House staff
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2019
Read @ANI story | https://t.co/H5eej6qq6R pic.twitter.com/b4Q17GIWu1
इस आर्टिकल को एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश ने भी ट्वीट किया था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है। विवाद बढ़ने पर एएनआई ने बैकफुट पर आते हुए एक और आर्टिकल पब्लिश किया, जिसमें कहा गया, ‘ट्विटर यूजर्स इस रिपोर्ट पर आपस में बंट गए हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी शीशे में दिखाई नहीं देती हैं।’
Twitterati divided over reports that Pakistan PM Imran Khan’s wife Bushra Bibi’s image doesn't form in mirrors
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2019
Read @ANI story | https://t.co/W7cUTFdyyH pic.twitter.com/go42zqmOyE
इस आर्टिकल में न्यूज एसेंजी ने दावा किया, ‘कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों का आरोप है कि यह पिक्चर फोटोशॉप से तैयार की गई है, एक पाकिस्तानी सूत्र का कहना है कि टीवी चैनल ने सही खबर चलाई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया।’ हालांकि, बाद में एएनआई ने यह आर्टिकल डिलीट कर दिया।
‘ऑल्ट न्यूज’ (Alt News) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, जब इस बारे में पड़ताल की गई तो ‘कैपिटल टीवी’ द्वारा किए गए इस तरह के कई ट्वीट मिले, जिसमें एएनआई की रिपोर्ट को झुठलाते हुए चैनल ने इनकार किया कि उन्होंने इस तरह की कोइ रिपोर्ट दी थी। अपने एक ट्वीट में ‘कैपिटल टीवी’ ने आरोप लगाया कि एएनआई ने उनके टेंपलेट के साथ फोटोशॉप से तैयार किया हुआ पोस्टर लगाया और गैरजिम्मेदाराना पत्रकारिता की।
Height of irresponsible journalism; Indian news agency tweets photoshopped poster of ‘fake news’ on official Twitter account, using Capital TV’s logo
— Capital TV (@CapitalTV_News) September 29, 2019
? Details: https://t.co/FrtEjZXoet#CapitalTV #ANI #IndianMedia #FakeNewsAlert @ANI @PTIofficial @ani_digital pic.twitter.com/oIF9M0JvFx
एक अन्य ट्वीट में ‘कैपिटल टीवी’ ने कहा कि करीब एक साल पहले एक फेक पोस्टर सर्कुलेट किया गया था, जिसके बारे में चैनल ने संघीय जांच एजेंसी (FIA) में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बारे में ‘कैपिटल टीवी’ के डायरेक्टर नौशाद अली ने बताया कि उन्होंने संघीय जांच एजेंसी की साइबर क्राइम विंग में इसे लेकर पिछले साल शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, पुराने ट्वीट्स को खंगालने पर ‘कैपिटल टीवी’ के पत्रकार अनीक निसार का एक अक्टूबर 2018 का ट्वीट भी मिला, जिसमें कहा गया था कि चैनल की ओर से इस तरह की कोई न्यूज प्रसारित नहीं की गई।
For everyone who's been asking. This is #FakeNews , I gave no beeper on any such news and rest assured no such irresponsible news was aired by @CapitalTV_News pic.twitter.com/MglPJRfXzz
— Aniqa Nisar (@AniqaNisar) September 30, 2018
उन्होंने साइबर क्राइम विंग के पास की गई शिकायत को लेकर भी ट्वीट किया था।
?#CapitalTV files complaint in #FIA's Cyber-Crime Wing against those misusing its logo and branding and spreading the false and absurd news
— Capital TV (@CapitalTV_News) October 1, 2018
??? pic.twitter.com/iKrYB1OuQP
बता दें कि एएनआई की ओर से इस तरह दी गई सूचना को कई मीडिया आउटलेट्स ने अपने यहां इस्तेमाल किया था। ‘टाइम्स नाउ’ ने भी इसी तरह की हेडलाइन से एक आर्टिकल पब्लिश किया था, ‘Pakistan PM Imran Khan’s wife Bushra bibi’s reflection can’t be seen in a mirror, claims report’ (रिपोर्ट का दावा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की इमेज शीशे में दिखाई नहीं देती है।)
टैग्स फेक न्यूज इमरान खान एएनआई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बुशरा बीबी कैपिटल टीवी