होम / सोशल मीडिया / न्यूज फेक है या सही, अब ऐसे कर सकते हैं कंफर्म

न्यूज फेक है या सही, अब ऐसे कर सकते हैं कंफर्म

भारत समेत दुनिया के तमाम देश फेक न्यूज की समस्या से जूझ रहे हैं। तमाम कवायद के बावजूद यह परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आज के दौर में फेक न्यूज के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। भारत समेत दुनिया के तमाम देश फेक न्यूज की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इससे निपटने के प्रयास नहीं किए जा रहे, लेकिन तमाम कवायद के बावजूद यह समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ऐसे में जब वॉट्सऐप पर कोई न्यूज मिलती है तो अधिकांशत: आशंका रहती है कि क्या यह न्यूज सही है? कहीं यह फर्जी तो नहीं? सिर्फ वॉट्सऐप ही नहीं, सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे-फेसबुक और ट्विटर पर मिलने वाली अधिकतर न्यूज को लेकर भी कई लोग उसके सही अथवा फेक होने की आशंका से घिरे रहते हैं।

इस तरह की समस्या से निजात दिलाने के लिए ‘प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो’ (पीआईबी) ने कवायद शुरू की है। इसके तहत ‘पीआईबी’ ने एक ईमेल एड्रेस जारी किया है। ‘पीआईबी’ की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी सूचना/न्यूज के फेक होने की आशंका हो तो उसे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह उस सूचना/न्यूज का स्नैपशॉट अथवा यूआरएल pibfactcheck@gmail.com पर भेज सकता है।

यहां इसे चेक कर पता लगाया जाएगा कि क्या ये फेक है अथवा सही है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। फेक्ट चेक यूनिट में 'पीआईबी' के अधिकारियों को शामिल करने के साथ ही कांट्रै्क्ट के आधार पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मॉनीटरिंग कर फेक न्यूज के बारे में पता लगाएंगे। पीआईबी की ओर से जारी ट्वीट में यह भी कहा गया है कि सिर्फ सरकारी विभागों/मंत्रालयों/सरकारी योजनाओं से संबंधित सूचना/न्यूज की ही चेकिंग की जाएगी।

पीआईबी द्वारा इस बारे में किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स फेक न्यूज पीआईबी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो
सम्बंधित खबरें

पाकिस्तानी हॉकी टीम की बेइज्जती: दीपक चौरसिया ने कही ये बड़ी बात

एफआईएच प्रो लीग के ऑस्ट्रेलिया लेग में पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2–3 से हार मिली और इसके बाद सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

1 hour ago

गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर अब कैसे करें भरोसा: रोहित सावल

यूनिवर्सिटी ने बयान जारी करके माफी मांगी और पूरे विवाद को कन्फ्यूजन बताते हुए प्रोफेसर नेहा पर ठीकरा फोड़ा। उसने कहा कि पवेलियन में मौजूद उनके रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी।

1 hour ago

देश को शर्मिंदा करने वाली यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द हो: चित्रा त्रिपाठी

इन लोगों के घटिया आचरण से देश की छवि धूमिल होती है। जब इतना बड़ा झूठ इतने बड़े प्लेटफार्म पर बोल रहे हैं तो ये बच्चों को कैंपस में क्या पढ़ाते होंगे?

1 day ago

नेपाल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता: विक्रांत गुप्ता

इस धमाकेदार पारी के दौरान उन्होने 3 छक्के के अलावा 4 चौके जड़े। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई है।

1 day ago

न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियम उल्लंघन मामले में न्यूजक्लिक और उसके चीफ एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ पर 184 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई वित्तीय विवरण में गड़बड़ी को लेकर हुई।

2 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago