होम / सोशल मीडिया / वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की जीत पर बोले नीरज बधवार: हम इस खुशी में बराबर के शरीक
वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की जीत पर बोले नीरज बधवार: हम इस खुशी में बराबर के शरीक
242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज क्लीन बोल्ड हो गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अफगानिस्तान ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की ये तीसरी जीत है। श्रीलंका की टूर्नामेंट में ये चौथी हार है और इसी के साथ श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। अफगानिस्तान की इस जीत पर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक नीरज बधवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़ी बात कही है।
उन्होंने लिखा, 'अफगानिस्तान के लोगों के लिए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है। ऐसा देश जिसके लाखों लोग अपने देश में रह तक में नहीं रह सकते। जिसके पास न अपना क्रिकेट मैदान है, जिसकी टीम अपने देश में नहीं खेल सकती। जिनके पास न फक्र करने लायक अर्थव्यवस्था है, जहां म्यूज़िक सुनना बैन है, फिल्में बनती नहीं। लोग अपनी मर्ज़ी से कुछ नहीं कर सकते।
ऐसे लोग जिनके पास एक भी ऐसी वजह नहीं है कि वो अपने अफगानी होने पर खुश हो हो पाएं। उनकी एक अदनी टीम ने एक वर्ल्ड कप में तीन वर्ल्ड चैंपियन को हरा दिया। इन जीत पर अफगानियों की खुशी का अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता और हम भारतीय इस खुशी में बराबर के शरीक हैं।'
आपको बता दें कि श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई के अर्धशतकों की बदौलत 45.2 ओवर में 3 विकेट पर 242 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
अफगानिस्तान के लोगों के लिए बहुत ज़्यादा खुशी हो रही है। ऐसा देश जिसके लाखों लोग अपने देश में रह तक में नहीं रह सकते। जिसके पास न अपना क्रिकेट मैदान है, जिसकी टीम अपने देश में नहीं खेल सकती। जिनके पास न फक्र करने लायक अर्थव्यवस्था है, जहां म्यूज़िक सुनना बैन है, फिल्में बनती… pic.twitter.com/O25koZOJ6x
— Neeraj Badhwar (@nirajbadhwar) October 30, 2023
टैग्स अफगानिस्तान वर्सेस श्रीलंका अफगानिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम